सैनी आरक्षण आंदोलन के मुखिया मुरारी सैनी का लक्ष्मणगढ में स्वागत, आरक्षण आंदोलन प्रदेश भर में फैला आन्दोलन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सैनी समाज के अध्यक्ष विनोद गौड के नेतृत्व में हुआ आरक्षण आंदोलन की टीम का सम्मान

लक्ष्मणगढ़। सैनी आरक्षण आंदोलन राजस्थान के प्रदेश संयोजक मुरारी लाल सैनी व उनकी टीम के लक्ष्मणगढ पहुंचने पर यहां भावभीना स्वागत किया गया। उन्होंने यहां रात्रि विश्राम भी किया।
इन सबने किया स्वागत
आरक्षण आंदोलन के मुखिया मुरारी सैनी के लक्ष्मणगढ आगमन पर लक्ष्मणगढ सैनी समाज के अध्यक्ष विनोद गौड़ के नेतृत्व में आरक्षण आंदोलन की टीम का मोदी कालेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 52 पर स्थित निजी होटल में उन सबको माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर श्री सैनी के साथ आरक्षण आंदोलन के प्रदेश सह संयोजक वासुदेव कुशवाहा, आरक्षण आंदोलन के प्रदेश मुख्य सचिव बदन सिंह कुशवाहा, फुले आरक्षण संघर्ष समिति राजस्थान के प्रदेश सह सचिव दीपचंद सैनी, चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र कुशवाहा भी थे। आरक्षण आंदोलन की टीम ने लक्ष्मणगढ सैनी समाज के अध्यक्ष के साथ, पत्रकार बाबूलाल सैनी सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सैनी, एडवोकेट सत्यनारायण सैनी, महात्मा ज्योतिबा फुले विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष सज्जन सैनी, महेंद्र सैनी, रामस्वरूप सैनी, अनिल सैनी, शिव प्रकाश सैनी, जगदीश सैनी, शंकर सैनी आदि मौजूद रहे।
सैनी समाज की स्थिति को लेकर चर्चा
इस अवसर पर आरक्षण आंदोलन के मुखिया मुरारी सैनी ने लक्ष्मणगढ सैनी समाज के अध्यक्ष गौड़ को आरक्षण आंदोलन को लेकर प्रदेश भर में शुरू की जा चुकी मुहिम की विस्तार से जानकारी देते हुए लक्ष्मणगढ सैनी समाज की सामाजिक, राजनीति व आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा की। आरक्षण आंदोलन की टीम चूरू सैनी समाज की आयोजित महापंचायत में भाग लेने के भरतपुर से जयपुर होते हुए देर रात को लक्ष्मणगढ पहुंची थी। होटल एलीफेंट ट्रीट रेस्टोरेंट के निदेशक जगदीश सैनी की ओर से इस टीम का रात्रि में ही स्वागत किया गया तथा अगली सुबह सैनी समाज के अध्यक्ष से मुलाकात करने के बाद यह टीम चूरू के लिए रवाना हुई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के सुजला तिराहे पर हुई हत्या में लड़की की सगाई-शादी को लेकर चल रही थी रंजिश, अरबाज ने बाइक आड़े लगा कर स्कूटी रुकवाई और चाकू घोंपे, पोस्टमार्टम हुआ पर शव को उठाने से किया इंकार, अस्पताल परिसर में लोगों का धरना जारी

सुजला तिराहे पर हुई चाकूबाजी और मर्डर मामले में परिजन और समाज के लोग हत्यारों की गिरफ्तारी पर अड़े, पुलिस ने दो नाबालिगों को लिया पूछताछ के लिए हिरासत में, लाडनूं के राजकीय अस्पताल में मोर्चरी के समक्ष धरना-प्रदर्शन जारी, ज्ञापन सौंप कर दिया अपना मांगपत्र, हत्यारों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

लाडनूं-डीडवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरेंस-गोदारा गैंग के 3 गुर्गे लाडनूं से गिरफ्तार, संगठित अपराध पर लगेगी लगाम, रोहित गोदारा, वीरेन्द्र चारण व राहुल रणाउ एवं उनकी गैंग के सदस्यों के विरुद्ध पुलिस थाना कुचामनसिटी, मकराना, परबतसर एवं लाडनूं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज

शहर चुनें

Follow Us Now