लाडनूं में मणिपुरम गोल्ड लोन फाईनेंस में हुई 64 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में मणिपुरम गोल्ड लोन फाईनेंस में हुई 64 लाख की धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्तार

लाडनूं। स्थानीय पुलिस ने मणिपुरम गोल्ड लोन फाईनेंस में हुई 64 लाख रूपयों की धोखाधड़ी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने बताया कि इस सफलता में पुलिस टीम को मात्र पांच दिन लगे और बैंक मैनेजर व एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ये आरोपी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे ठगी करते थे। ये आभूषण में सोने की निम्न गुणवत्ता रखकर वजन बढ़ाने के लिये लोहे की रॉड लगा कर कम्पनी को नुकसान पहुंचा रहे थे। यह कार्रवाई लाडनूं पुलिस टीम की उपलब्धि रही।
उन्होंने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशानचसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना विमलसिहं नेहरा तथा वृताधिकारी गोमाराम के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक राजेन्द्रसिंह व टीम द्वारा मणिपुरम गोल्ड लोन फाईनेंस लिमिटेड के मैनेजर सहित दो लोगों को 64 लाख रूपये की धोखाधड़ी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।

इस सम्बंध में प्रार्थी विक्रमप्रतापसिंह ने गत 6 जुलाई को रिपोर्ट दी थी कि वह मणिपुरम फाईनेंस कम्पनी में क्षेत्रीय प्रबंधक है। यह कम्पनी सोने के बदले पैसे उधार देती है। कम्पनी की लाडनूं शाखा के बैंक कार्मिको व ग्राहकों द्वारा धोखाधडी कर कम्पनी को 64 लाख रूपयों का नुकसान पहुंचाया है। उसकी रिपोर्ट पर प्रकरण धारा 420 व 406 आईपीसी के अन्तर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया, जिसमें मुख्य आरोपी श्याम सुन्दर पुत्र कुन्दन मल सोनी निवासी माडपुरा थाना पाँचौडी जिला नागौर तथा गणपत राम पुत्र गोविन्द राम मेघवाल निवासी चटालिया थाना खेडापा जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय में पेश कर पीसी रिमाण्ड लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में थानाधिकारी राजेन्द्रसिंह कमांडो के नेतृत्व में एचसी गजेन्द्रसिंह, सिपाही रामधन, सुरेन्द्र, कमलेश व महिला सिपाही किरण शामिल थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now