लुकास की गौशाला में छाया व चारा की कमी को लिया गंभीरता से, उच्चाधिकारियों को किया सूचित, तहसीलदार गौरव पूनिया ने क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लुकास की गौशाला में छाया व चारा की कमी को लिया गंभीरता से, उच्चाधिकारियों को किया सूचित,

तहसीलदार गौरव पूनिया ने क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं का निरीक्षण किया

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसीलदार गौरव पूनिया ने क्षेत्र की विभिन्न गौशालाओं की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। उन्होंने ग्राम पंचायतों सुनारी, चुण्डासरिया, ओडींट और लुकास का दौरा कर वहां की गौशालाओं का जायजा लिया। तहसीलदार पूनिया ने इन गौशालाओं में चारा, पानी, छाया, बिजली व गौवंश के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम लुकास की श्री कृष्ण गोपाल गौसेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में गौवंश की संख्या के अनुपात में छाया व चारा की कमी महसूस होने पर इस स्थिति के बारे में तहसीलदार पूनिया द्वारा उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया‌। उन्होंने भामाशाहों से भी चारा, पानी, छाया की व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए अपील की। अन्य सभी जगह की गौशालाओं में गौवंश के लिए सारु व्यवस्थाएं माक़ूल पाई गई।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now