कलम कला की विशेष रिपोर्ट- गौ सेवा टीम के कार्यकर्ताओं की सतत मेहनत ने हजारों लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, लगातार शीतल व शुद्ध पेयजल के साथ ठंडा कैरी ज्यूस, आॅरेंज ज्यूस और छाछ पिला कर दे रहे हैं लोगों को शीतलता, तहसीलदार गौरव पूनिया अपनी राजस्व टीम के साथ सेवा में उतरे, यात्रियों को ठंडा पानी व ज्यूस  पिलाए, पक्षियों के लिए परिंडे व घोंसले बांध किया दाना-पानी का इंतजाम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कलम कला की विशेष रिपोर्ट-

गौ सेवा टीम के कार्यकर्ताओं की सतत मेहनत ने हजारों लोगों को गर्मी से राहत दिलाई,

लगातार शीतल व शुद्ध पेयजल के साथ ठंडा कैरी ज्यूस, आॅरेंज ज्यूस और छाछ पिला कर दे रहे हैं लोगों को शीतलता,

तहसीलदार गौरव पूनिया अपनी राजस्व टीम के साथ सेवा में उतरे, यात्रियों को ठंडा पानी व ज्यूस  पिलाए, पक्षियों के लिए परिंडे व घोंसले बांध किया दाना-पानी का इंतजाम

जगदीश यायावर। लाडनूं ()। गौ सेवा टीम लाडनूं द्वारा जनसेवा और प्राणी सेवा के लिए अभतपर्व कार्य किए जा रहे हैं। पिछले करीब एक महिने से उनके द्वारा रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर तपती धूप और गर्मी की परवाह नहीं करते हुए यहां से गुजरने वाली विभिन्न ट्रेेनों के रेल-यात्रियों को ठंडा पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। इसके लिए गौ सेवा टीम के कार्यकर्ता ट्रेनों की खिड़कियों, दरवाजों तक ही नहीं, बल्कि यात्रियों को अंदर उनकी सीट तक पानी उपलब्ध करवा रहे हैं। गौसेवा टीम के इस कार्य में यहां के युवा तहसीलदार गौरव पूनियां भी अपनी पूरी राजस्व टीम के साथ मैदान में उतर आए हैं और विभिन्न सेवा कार्यों में अपने राजस्वकर्मियों सहित जन हितार्थ हाथ बटा रहे हैं। प्रतिदिन भीषण गर्मी के समय जब तापमान 46 डिग्री तापमान तक पहुंच रहा है, ये कार्यकर्ता दोपहर 1 बजे से 4.30 बजे तक मुस्तैद रह कर यात्रियों को जल पिलाते हैं।

तहसीलदार ने यात्रियों को पिलाए पानी के अलावा ठंडा कैरी ज्यूस व ऑरेंज ज्यूस

लाडनूँ गौ सेवा टीम को सहयोग प्रदान करते हुए तहसीलदार गौरव पूनियां व उनकी समस्त राजस्व टीम द्वारा रेलवे स्टेशन व तहसील परिसर में गर्मी से त्रस्त लोगों को ठंडे कैरी ज्यूस, ऑरेंज ज्यूस व ठंडे जल को उपलब्ध करवा कर उन्हें तृप्त करके सेवा की गई। इसके अलावा उनके द्वारा तहसील परिसर में स्थित वृक्षों पर परिण्डे व घोंसले लगा कर पक्षियों के लिए भी दाना-पानी की व्यवस्था की गई। तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कार्यालय परिसर में पक्षियों के लिए 10 पानी के परिंडे व कुछ मिट्टी के घोंसले लगाए गए। इस दौरान स्वयं तहसीलदार गौरव पुनिया ने पेड़ों पर परिंडे टांग कर उनको अपने स्टाफ के साथ नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली गई। तहसीलदार पूनियां ने इस अवसर पर अपने स्टाफ सहित गौ सेवा टीम के कार्यकर्ताओं व उपस्थित अन्य लोगों सेे मानव सेवा व प्राणी सेवा को पुनीत कार्य बताते हुए अधिकतम लोगों को गौ सेवा टीम से जुड़ने और इस सेवाकार्य में लगातार सहयोग प्रदान करने की अपील करते हुए कहा कि गौसेवा टीम के कार्य में जुटे लोगों की हौसला अफजाई की जानी आवश्यक है। तहसीलदार द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़ना और सेवाभावी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिला कर स्वयं भी मेहनत करके सेवा कार्य करना बहुत ही सराहनीय कार्य है, ऐसा अधिकारी मुश्किल से मिलता है।

जेपी टाक व गजेन्द्र सिंह ओड़ीट भी उतरे सेवा कार्य में, लोगों को पिलाई ठंडी छाछ

लाडनूं की गौ सेवा टीम ने रेलवे स्टेशन पर लोगों को ठंडे जल की व्यवस्था करते हुए 60 से अधिक कैम्पर शीतल जल प्रतिदिन लोगों को पिलाया जा रहा है। इस कार्य में उन्हें विभिन्न दानदाताओं का सहयोग लगातार मिल रहा है। ठंडे जल की सेवा के अलावा गौ सवा टीम ने लोगों को ठंडी नमकीन छाछ पिला कर भी गर्मी से राहत दिलवाई। जेपी टाक रसगुल्ला वाले ने इस टीम को 150 लीटर ठंडी नमकीन छाछ का सहयोग किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ओड़िन्ट ने भी ठंडे पानी के कैम्परों में सहयोग प्रदान किया और जलसेवा में अपना योगदान किया। उन्होंने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ पर स्वयं उपस्थित रह कर ट्रेनों में यात्रियों को खुद पानी पिलाया।

गौ सेवा टीम से जुड़े अदम्य साहस वाले कार्यकर्ता

गौ सेवा टीम के कार्यकर्ताओं ने अदम्य साहस के साथ भीषण गर्मी का मुकाबला करते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के काम को अंजाम दे रहे हैं। यह सेवाभाव अति सराहनी है। गौ सेवा टीम में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं में अमित डांवर, चेतन भोजक, रोहित भोजक, केशव पारीक, यश अग्रवाल, हरि भोजक, रवि जैन, मनीष चैधरी, लोकेंद्र सिंह नरुका, जितेंद्र भोजक, विमल भोजक, किशोर भोजक, भारत शर्मा, विशाल वर्मा, योगेश भोजक, मुकुल अग्रवाल, कृष्ण प्रजापत, विकास रैगर, नरेंद्र रैगर, अविनास लोहिया, विनोद पारीक, डूंगर मल बाबोसा, बाबूलाल सैनी, बाबूलाल प्रजापत, विकास सोनी, प्रियांशु भोजक, मनीष चैधरी, जितेंद्र भोजक, किशोर भोजक, भारत शर्मा, केशव पारीक, विशाल वर्मा, प्रवीण दाधिच, मनोहर सिंह सांवराद, देवेंद्र भोजक, संजय शर्मा, नरेंद्र रेगर, विनोद पारीक, नरेंद्र महाराज गुरु, करण पारीक, जितेश सोनी, पार्थ भोजक, गौतम शास्त्री, ध्रुव शर्मा, हर्ष अग्रवाल, नारायण शर्मा जसवंतगढ़, विजयपाल जाट, विजय सोनी ,रामस्वरूप स्वामी आदि सभी अपनी सेवाओं में पीछे नहीं हट रहे है।
kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं में हुई भाजपा एकजुट, मिटी सारी गुटबाजी, अब विजय का मार्ग प्रशस्त, भाजपा नेता ठाकुर करणीसिंह और गजेंद्र सिंह ओड़ींट ने मिलकर किया सहभोज, हाईवे कार्यालय पहुंचने पर हुआ करणीसिंह का भव्य स्वागत

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

शहर चुनें

Follow Us Now