मशीन की आवाज कम करने को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट, पुलिस ने दयानंद कोलोनी से एक अध्यापक सहित चार को पकड़ा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मशीन की आवाज कम करने को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट,

पुलिस ने दयानंद कोलोनी से एक अध्यापक सहित चार को पकड़ा

लाडनूं (अबू बकर बल्खी, पत्रकार)। यहां गौरव पथ पर तेज आवाज में मशीन के चलने पर उसकी आवाज को धीमा करने का कहने और नहीं मानने पर पड़ौसियों के बीच आपस में कहासुनी और मारपीट हो गई। दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने परस्पर झगड़े को बढ़ता हुआ देख मौके से एक अध्यापक सहित 4 जनों को शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी महिराम विश्नोई ने बताया कि दयानन्द कॉलोनी में आपस में झगड़ा करते हुए अध्यापक तारेश शर्मा पुत्र सांवरमल शर्मा, धीरज पुत्र सांवरमल शर्मा,
दीपचंद पुत्र प्रेमचंद जांगिड़ व कमल पुत्र श्रवण जांगिड़ निवासी दयानन्द कॉलोनी लाडनूं को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

कहीं खो गया है लाडनूं का कृषि विभाग कार्यालय, किसान हैं बेहद परेशान, किसान नेता ने सौंपा ज्ञापन, रिक्त पड़े हैं पद और ऊपर चढ गया अनाम ऑफिस, बंद पड़ी है मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, किसान हैं सरकारी सुविधाओं से वंचित

किसानों के हित में सहकारी समिति की भूमिका बेहतरीन कार्य की रहती है- सीआर चौधरी (अध्यक्ष किसान आयोग), लाडनूं के रायधना गांव में हुआ बहूद्देश्यीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति का भव्य उद्घाटन समारोह

शहर चुनें

Follow Us Now