नियमित ध्यान से तनाव में कमी होती है, एकाग्रता एवं कार्यक्षमता बढ़ती है- डा. प्रेम बाफना, एम.बी.एम. राजकीय कन्या महाविद्यालय में विभिन्न विषयों पर व्याख्यानों का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नियमित ध्यान से तनाव में कमी होती है, एकाग्रता एवं कार्यक्षमता बढ़ती है- डा. प्रेम बाफना,

एम.बी.एम. राजकीय कन्या महाविद्यालय में विभिन्न विषयों पर व्याख्यानों का आयोजन

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। मास्टर भंवरलाल मेघवाल राजकीय कन्या महाविद्यालय सुजानगढ़ में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में महिला नीति, 2021 के तहत ‘स्वच्छता और पोषण’ एवं ‘योग और ध्यान’ आदि विषयों पर व्याख्यानमाला आयोजित की गई। प्राचार्य डाॅ. प्रेम बाफना ने ‘योग और ध्यान’ विषय पर बोलते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने समय में से कुछ समय अनमोल शरीर के लिए अवश्य देना चाहिए। योग और प्राणायाम द्वारा अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है। अच्छा स्वास्थ्य ही व्यक्ति की अमनोल संपत्ति है। ‘ध्यान’ हमारी अन्तर्जगत की यात्रा है। नियमित ध्यान से शारीरिक और मानसिक तनाव में कमी होती है, एकाग्रता एवं कार्यक्षमता बढ़ती है। हमारे जीवन से नकारात्मकता दूर होती है। यह जन-जन के लिए लाभदायक है।

संतुलित आहार है अच्छे स्वास्थ्य की नींव

अतिथि शिक्षक डाॅ. भारती शर्मा ने ‘स्वच्छता और पोषण’ विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि स्वच्छता स्वास्थ्य की तरफ पहला कदम है। बच्चे का विकास माता के गर्भ में और जन्म के बाद भी अच्छे पोषण से ही होता है। भोजन में प्रोटीन कैल्शियम, मिनरलस, विटामिन आदि का संतुलन होना आवश्यक है। संतुलित आहार ही अच्छे स्वास्थ्य की नींव है।

पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी 

अतिथि शिक्षक डाॅ. प्रियंका शर्मा ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के बारे में बताया। इस अधिनियम के उद्देश्य एवं प्रावधान की विस्तृत जानकारी दी। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक श्रीमती ज्योति ने सभी का आभार व्यक्त किया और ऐसे व्याख्यानों छात्राओं के लिए अत्यंत लाभप्रद बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now