भडाणा सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

(महबूब खोखर, कलम कला रिपोर्टर)

मूण्डवा (नागौर)। निकटवर्ती गांव भडाणा में राष्ट्रीय राजमार्ग सं. 58 पर बायपास पर ट्रक द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमे से एक ने दम तोड़ दिया। ये दोनों युवक घरेलू कार्य से जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार इन दोनों युवकों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में एम्बुलेंस द्वारा चिकित्सालय लाया गया, जहां से ऊन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

ये दोनों युवक कुचेरा थाना के अन्तर्गत लूणसरा गांव के निवासी श्रवणराम (30) पुत्र पांचाराम जांगिड़ और अजय (30) पुत्र रामेश्वर जांगिड़ थे। इनकी बाईक को ट्रक ने भडाणा बायपास पर टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर घायल होने के बाद इन्हें मुर्छित अवस्था में नागौर ले जाया गया। नागौर अस्पताल में घायल अजय ने दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद रीट के परीक्षार्थियों के वाहन भी निकल रहे थे, जिसके कारण शुरू में असमंजस रहा, लेकिन पुलिस ने बताया कि ये दोनों घरेलू कार्य से जा रहे थे, रीट के परीक्षार्थी नहीं थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now