रीयल हेल्प ब्यूरो द्वारा आयोज्य विधिक जागरूकता कार्यक्रम को लेकर हुई विशेष बैठक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

रीयल हेल्प ब्यूरो द्वारा आयोज्य विधिक जागरूकता कार्यक्रम को लेकर हुई विशेष बैठक

सहारनपुर (kalamkala.in)। राष्ट्रीय संगठन रीयल हेल्प ब्यूरो द्वारा आगामी 18 दिसम्बर को नई दिल्ली में आयोज्य राष्ट्रीय विधिक जागरूकता सेमिनार को लेकर उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर में रीयल हेल्प ब्यूरो की एक विशेष बैठक का आयोजन दो अलग-अलग जगहों पर किया गया। बैठक में दिल्ली में दिसंबर माह में होने वाले सेमिनार (कानूनी जागरूकता कार्यक्रम) को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि यह राष्ट्रीय सेमिनार कार्यक्रम कई बिंदुओं पर महत्वपूर्ण रहेगा, जिनमें महिलाओं का शोषण, पशु क्रूरता, साइबर क्राइम पर विचार विमर्श एवं रीयल गौरव सम्मान 2024 की रुपरेखा तैयार की गई है। बैठक में कार्यक्रम का बैनर जारी करने के साथ ही होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने वाले पदाधिकारियों व अन्यों की सूची भी तैयार की गई। इस अवसर पर रीयल हेल्प ब्यूरो के चेयरमैन तासीम अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त वीरसेन जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता ओमपाल शर्मा, राष्ट्रीय विशेष सचिव इरफान खान, उत्तर प्रदेश यूनिट के वरिष्ठ कानूनी सलाहकार राम प्रकाश एडवोकेट, सहारनपुर जिलाध्यक्ष गुलबहार हसन, उत्तर प्रदेश प्रवक्ता गफ्फार अहमद, सक्रिय सदस्यों में खलील अहमद और जुबेर अहमद आदि मौजूद रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now