सरवाड़ में ‘सुरा मजलिस’ के नियमविरुद्ध हुए प्रदेश स्तरीय (सुबाई) चुनाव को लेकर जमीअत अहले हदीस में आया उबाल, लाडनूं में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में मनमानी को लेकर जमकर हुआ विरोध, मनमाने पदाधिकारियों को हटाने और फिर से चुनाव करवाने की मांग, 15 सदस्यीय कमेटी करेगी दिल्ली कूच

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सरवाड़ में ‘सुरा मजलिस’ के नियमविरुद्ध हुए प्रदेश स्तरीय (सुबाई) चुनाव को लेकर जमीअत अहले हदीस में आया उबाल,

लाडनूं में आयोजित प्रदेशस्तरीय बैठक में मनमानी को लेकर जमकर हुआ विरोध, मनमाने पदाधिकारियों को हटाने और फिर से चुनाव करवाने की मांग, 15 सदस्यीय कमेटी करेगी दिल्ली कूच

अबू बकर बल्की, पत्रकार। लाडनूं (kalamkala.in) जमीअत अहले हदीस की प्रदेश स्तरीय उलेमा व कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जावाबास स्थित मस्जिद मुबारक में रखी गई। बैठक में एक दिसंबर को सरवाड़ में नियम विपरीत हुए सुरा मजलिस के प्रदेशस्तरीय चुनावों का बहिष्कार करते हुए चुनाव प्रक्रिया में की गई मनमानी का विरोध जताया गया। इस दौरान सभी ने एकमत होकर चुनाव को निरस्त कर वापस करवाने व लंबे समय से पदस्थ पदाधिकारियों को हटाकर नए सदस्यों को अवसर देने की केंद्रीय संगठन को अवगत करवाने पर सहमति जताई। इस अवसर पर इंजीनियर भंवरू खान जयपुर, शेख मोहम्मद, शकील खंडेला ने जमात की एकजुटता पर अपने विचार रखे। शेख मोहम्मद साबिर सल्फी ने एकराय से सुरा मर्कजी जमीअत को राजस्थान में चल रही मनमानी से अवगत करवाने के लिए जिलास्तरीय कमेटी बनाकर 15 सदस्यों की टीम का गठन कर दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में शेख मोहम्मद साबिर सल्फी, शेख इशाक सनाबिली, शेख अब्दुस्सलाम मदनी, पार्षद सत्तार खान, हाजी यासीन खान, सैयद हसनैन, मेहबूब खान डीडवाना सहित सुजानगढ, चूरू, जोधपुर, जयपुर, झुंझुनू, बीकानेर, बारां, कोटा, सीकर, मकराना, डीडवाना सहित प्रदेशभर से जमात के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

आजादी के बाद से ही रेल सुविधाओं से उपेक्षित रखा जा रहा है रतनगढ़-डेगाना खंड के लाडनूं-डीडवाना का विस्तृत क्षेत्र, रेलवे सलाहकार रहे अनिल खटेड़ ने कहा- रेलवे अधिकारी उतरे हुए हैं मनमानी पर, बेतुके तर्क रख कर जनता को कर रहे भ्रमित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now