लाडनूं में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में भाजपाइयों ने किया रक्तदान, भाजपा नेता करणी सिंह ने स्वयं रक्तदान करके किया कार्यकर्ताओं को प्रेरित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर में भाजपाइयों ने किया रक्तदान,

भाजपा नेता करणी सिंह ने स्वयं रक्तदान करके किया कार्यकर्ताओं को प्रेरित

लाडनूं (kalamkala.in)। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के जन्मदिन पर यहां राजकीय चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी की तरफ से किया गया। रक्तदान में भाजपा नेता करणी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान किया। करणी सिंह ने स्वयं रक्तदान किया और सबको रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस, अवसर पर कहा कि पीड़ितों की सेवा और समाज हित के कार्यों के लिए उनके सभी कार्यकर्ता सदैव अग्रणी रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के दीर्घ आयुष्य और राज्य के विकास में अनवरत योगदान के लिए कामना की। करणी सिंह ने रक्तदान का महत्व बताया तथा पूरे राज्य की जनता के स्वास्थ्य के लिए मंगलकामना की‌। इस अवसर पर नारायण लाल शर्मा ने और अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान में हिस्सा लिया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ओड़ींट, नारायण लाल शर्मा, नीतेश माथुर, सुशील शर्मा, मदन गोपाल नवहाल, असगर अली, गोविन्द सिंह कसूम्बी आदि इस मौके पर उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय लाडनूं में-  * प्रो. दामोदर शास्त्री व प्रो. रेखा तिवाड़ी को ‘जीवन गौरव सम्मान’ से नवाजा * डा. लिपि जैन व डा. प्रगति भटनागर को ‘बेस्ट फैकल्टी अवार्ड’ * श्रेष्ठ कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को किया राज्यपाल ने पुरस्कृत

मानवीय मूल्यों व नैतिक विकास व बौद्धिक क्षमता के लिए समर्पित जैविभा विश्वविद्यालय है आधुनिक गुरुकुल- राज्यपाल बागडे, जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय का 35वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया

मंगलपुरा ग्राम पंचायत हुई नगर पालिका लाडनूं सीमा क्षेत्र में शामिल, राज्य सरकार ने जारी की अधिसूचना, अब मंगलपुरा, मालासी, खिन्दास, नाटास, गोरेड़ी, चक गोरेड़ी का सम्पूर्ण क्षेत्र हुआ नगर पालिका के अधीन

नेम प्रकाशन के मायड़भाषा पुरस्कार 2025 की घोषणा- राजस्थानी भाषा के 30 साहित्यकार होंगे सम्मानित, ‘माणक’ पत्रिका के सम्पादक पदम मेहता को मिलेगा 1 लाख का सर्वोच्च साहित्य सम्मान, रामस्वरूप किसान को शिखर सम्मान, 28 कलमकारों में लाडनूं के गोकुलदान खिड़िया भी होंगे सम्मानित

Advertisements
Advertisements
Advertisements