पिपराली में रामकथा वाचन और वैदिक हवन कार्यक्रम में टीम सहित शामिल हुए भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा, यूडीएच मंत्री खर्रा से भेंट की और पूर्व सांसद सुमेधानंद से लिया आशीर्वाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पिपराली में रामकथा वाचन और वैदिक हवन कार्यक्रम में टीम सहित शामिल हुए भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा,

यूडीएच मंत्री खर्रा से भेंट की और पूर्व सांसद सुमेधानंद से लिया आशीर्वाद

लाडनूं/ पिपराली (सीकर)। महर्षि दयानन्द सरस्वती द्वि जन्म शताब्दी समारोह में श्री श्याम गोशाला पिपराली की स्थापना के 21 वर्ष पूर्ण होने पर पंच दिवसीय चतुर्वेद-शतकम् गोपाष्टि-महायज्ञ व श्री राम कथा में लाडनूं से भाजपा नेता ओमप्रकाश बागड़ा कसूम्बी ने पहुंच कर भाग लिया तथा वहां सीकर के पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती से भेंट करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही वहां आए नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से भी बागड़ा ने मुलाकात की। पिपराली में इस अवसर पर बाहर से आए हुए आर्य समाज के वेदपाठियों का उन्होंने स्वागत-समान किया। इस अवसर पर पिपराली गांव के सरपंच सहित काफी जन उपस्थित थे। यह कार्यक्रम 5 दिन तक पिपराली गोशाला में चलेगा। इस अवसर पर टीम ओमप्रकाश बागड़ा लाडनूं के कार्यकर्ता तनसुख शर्मा, रामनिवास गर्ग, आनंद बागड़ा, अनिल पिलानिया, हेमंत भाटी आदि ने भी पहुंच कर यहां चल रहे रामकथा व वैदिक हवन में भाग लिया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

महिलाओं की उड़ान को थमने नहीं दें, उनके लिए सुरक्षित वातावरण में समाज सहयोग करे- पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल, डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस का ‘महिला सुरक्षा संकल्प अभियान समारोह पूर्वक सम्पन्न

लाडनूं क्षेत्र में ‘देव दर्शन आशीर्वाद यात्रा’ और संत रविदास रज-कलश रथ समानता यात्रा आयोजित, तिरंगा झंडे लहराते हुए निकले भाजपा कार्यकर्ता, डेढ दर्जन से अधिक देवालयों में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने किए देव दर्शन, लिया जनता का आशीर्वाद, दिया समानता और विकास का संदेश

अपहरण कर ले जाई गई नाबालिग बालिका को जसवंतगढ पुलिस ने मात्र 72 घंटों में मोमासर से किया दस्तयाब, गिरफ्तार मुलजिम रतनलाल बावरी का लिया पुलिस रिमांड, उसके अन्य साथियों और अर्टिगा वाहन की पूछताछ जारी

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now