किसानों के साथ बड़ा घोटाला खेल रही है बीमा कम्पनियां- कॉ. भागीरथ यादव, किसान सभा की विशाल आमसभा को लेकर लाडनूं के गांवों में जनसंपर्क जारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

किसानों के साथ बड़ा घोटाला खेल रही है बीमा कम्पनियां- कॉ. भागीरथ यादव,

किसान सभा की विशाल आमसभा को लेकर लाडनूं के गांवों में जनसंपर्क जारी

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष भागीरथ यादव ने कहा है कि डीडवाना जिले में किसानों के साथ बहुत बड़ा घोटाला और लूट बीमा कम्पनी कर रही है। फसल बीमा योजना को सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए यादव ने जन सम्पर्क के दौरान आयोजित बैठकों में अपने सम्बोधन में कहा कि किसान से बीमा कंपनी प्रीमियम के रूप में 1000 करोड़ कमाती है, जबकि किसान को वापस मात्र 90 से 100 करोड़ की राशि ही बीमा क्लेम के रूप में पूरे जिले में दी जाती है।‌ कामरेड यादव ने कहा कि किसानों के साथ बीमा क्लेम की खुली लूट हो रही है। हकीकत यह है कि किसान का नुकसान होने पर बीमा कम्पनी कुछ नहीं देती है। लेकिन न्याय प्राप्त करने के लिए आज एक संघर्ष का ही रास्ता बचा है। जहां-जहां किसान लड़ा है, वहां क्लेम मिला है। इसे चूरू, राजगढ, तारानगर आदि जगहों पर देखा जा सकता है। इसलिए लाडनूं क्षेत्र में भी सभी किसानों को मिल कर इस लड़ाई को लड़ना होगा।
यादव ने लाडनूं के वीर तेजा छात्रावास में 27 जनवरी को आयोज्य किसानों की विशाल आमसभा के लिए विभिन्न गांवों में जन सम्पर्क किया। ग्राम ढिंगसरी में उन्होंने पावर ग्रिड बिजली के बारे में भी किसानों को समझाया। वे लाडनूं के निम्बी जोधां, मालगांव, तिपनी, सिकराली, ढिंगसरी, सिलणवाद, खंगार, तीतरी, खामियाद, धुड़ीला, रताऊ, सींवा, बल्दू, गेनाणा, खोखरी, बेड़, बादेड़, बाकलिया का दौरा कर किसानों से जनसम्पर्क कर रहे थे। उनके साथ किसान सभा के दुर्गाराम खीचड़, रुपाराम गौरा, भागुराम घोटिया, गोपाल पुनिया, रुपाराम खीचड़ आदि भी थे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now