मकान मालिक शादी में गया और पीछे से ताले तोड़ चोरों ने सोने के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मकान मालिक शादी में गया और पीछे से ताले तोड़ चोरों ने सोने के आभूषण व नगदी पर किया हाथ साफ

लाडनूं (kalamkala.in)। अपने मकान को ताले लगा कर परिवार सहित ससुराल गए एक व्यक्ति के जाते ही पीछे से रात में चोरों ने मकान व आलमारियों के ताले तोड़ कर सोने के आभूषण और नकद राशि पर हाथ साफ कर दिया। पड़ौसी की सूचना पर पुलिस ने आकर मौका देखा व उसने आकर मकान संभाला। इस चोरी की रिपोर्ट राकेश कुमार खींची पुत्र गोरधनलाल खींची जाति खटीक निवासी वार्ड नं. 29 बाबा रामदेव मंदिर के पास डाबड़ी रोड़ लाडनूं ने पुलिस को दी है। उसने रिपोर्ट में बताया है कि बाबा रामदेव मंदिर (डाबड़ी रोड) के पास उसके रहवासीय मकान से वह अपने परिवार सहित 29 मार्च को मकान के ताले लगाकर अपनी रिश्तेदारी में ससुराल फतेहपुर शेखावाटी शादी में गये हुये थे। अगले ही दिन 30 मार्च को सुबह पड़ौसी संजय कुमार ने फोन कर उसे बताया कि उनके मकान की खिड़की की जाली टूटी हुई है। इस बारे में तब उसने तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए उसे बोला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौके का मुआयना किया। इतने में वह भी अपने घर पंहुच गया। घर में उसने देखा कि उसके सोने के आभूषणों में एक 15 ग्राम सोने की चैन व नकदी करीब 22 हजार रूपये गायब थे। मकान के अन्दर कमरों में गोदरेज अलमारियों के ताले तोड़े हुए थे। कोई अज्ञात चोर चुराकर यह वारदात कर गया। उन्होंने तब आस-पास में अपने स्तर पर इधर-उधर पूछताछ एवं तलाश की, लेकिन चोरों का कोई पता नही चला।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now