समस्या मुंह बाए खड़ी है, पर आंख मूंद कर निकल जाते हैं जिम्मेदार, मोपेड चालक की गाड़ी का पहिया नाले में फंसा, मगरा बास में टूटे-फूटे नाले, सड़क के अभाव के कारण समस्याओं से जूझ रहे हैं नागरिक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

समस्या मुंह बाए खड़ी है, पर आंख मूंद कर निकल जाते हैं जिम्मेदार, मोपेड चालक की गाड़ी का पहिया नाले में फंसा,

मगरा बास में टूटे-फूटे नाले, सड़क के अभाव के कारण समस्याओं से जूझ रहे हैं नागरिक

NID:SIZE:704 kB

लाडनूं (kalamkala.in)। लम्बे समय से परेशानियों से जूझते मगरा बास के लोगों की कहीं कोई सुनवाई नहीं हो पा रही है। यहां गंदे पानी के नाले की हालत बदहाल है, तो सड़कों की स्थिति उससे भी बदतर बनी हुई है। आवागमन चाहे पैदल हो या दुपहिया-चौपहिया वाहनों से हो, सबकू सामने नगर पालिका की बदइंतजामी का नजारा सामने आता है और मुसीबतों को झेलना पड़ता है। हाल ही में एक बुजुर्ग अपनी मोपैड को लेकर आते समय ऐसे ही सड़क के बीच क्षतिग्रस्त नाले के अंदर उसकी मोपेड का अगला टायर जा फंसा।

मुख्य मार्ग पर सड़क नहीं होने से भारी परेशानियां

क्षेत्र के एक नागरिक विजय कुमार का कहना है कि वार्ड नंबर 6 और वार्ड नंबर 8 के बीच में गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क का निर्माण नहीं किया जाने से वार्डवासियों व अन्य राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। इसी सड़क से स्कूली छात्र करणी माता मंदिर के पास स्थित सरकारी स्कूल में जाते हैं। बारिश के मौसम में बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। जलदाय विभाग के छापर बाउंड्री गेट से होते हुए करणी माता, देवनारायण कॉलोनी जाने वाली यह सड़क नगर पालिका की उपेक्षा कुछ शिकार है। जन प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों की किसी की आंखें नहीं खुल रही है। सब इस ओर से आंखें मूंदे हुए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now