बहिन से मिलने जा रहे भाई की जान तेज गति से चलती बेकाबू बाइक ने ली, तीतरी के रास्ते में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

बहिन से मिलने जा रहे भाई की जान तेज गति से चलती बेकाबू बाइक ने ली,

तीतरी के रास्ते में दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत 

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं तहसील के तीतरी गांव में अपनी बहन से मिलने जा रहे जायल तहसील के अड़सिंगा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की जान सामने से तेज गति और लापरवाही से आ रही बाइक की भिड़ंत से चली गई। इस बारे में मृतक के भाई छोगाराम पुत्र पुसाराम जाट निवासी अडसिंगा तहसील जायल ने निम्बी जोधां पुलिस थाने को दी है। इस रिपोर्ट में उसने बताया है कि उसका बड़ा भाई शैतानराम पुत्र पुसाराम जाट 4 अप्रैल को शाम 5 बजे के आस-पास अपनी बहिन से मिलने तितरी जाने के लिए घर से मोटर साइकिल पर निकला था। अडसिंगा से तीतरी जाने वाले रास्ते की सड़क पर सामने से तेज गति व लापरवाही पूर्वक हवा में लहराती हुई गलत साइड से आई मोटरसाइकिल (आरजे 44 एसएच 7015) ने उसके भाई की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गम्भीर घायल हो गया, तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पंहुचाया गया, पर उसकी मौत हो गई। उसके भाई का शव मृत्यु के उपरान्त रात को मोर्चरी में रखवाया गया। अगली सुबह उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। यह रिपोर्ट उसने अस्पताल में पुलिस को दी और बताया कि इस घटना की सूचना उसे सहदेव अड़सिंगा ने दी, तब वह मौके पर पहुंचा।पुलिस ने मामला धारा 281, 106 (1) बीएनएस के तहत दर्ज किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को विरूपित करने पर राजस्थान संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 2006 के तहत होगी सख्त कार्यवाही, जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर जारी किए आदेश-निर्देश

लाडनूं के 45 वार्डों के 57 पोलिंग बूथों पर 55 हजार से अधिक मतदाता करेंगे 9 सितम्बर को ईवीएम मशीनों से मतदान, नगर पालिका चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

प्रशासन प्रेरित स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने सजाई रंगोलियां, पोस्टर पर रग उकेरे और निबंधों से समझाया मतदान का महत्व, राजकीय कन्या महाविद्यालय एवं भूतोड़िया बालिका विद्यालय में स्वीप गतिविधियां आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now