महात्मा फुले के जीवन-दर्शन के अनुकरण की आवश्यकता है, फुले दम्पति को भारत रत्न देने की मांग उठी, लाडनूं में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर कार्यक्रम आयोजित 

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

महात्मा फुले के जीवन-दर्शन के अनुकरण की आवश्यकता है, फुले दम्पति को भारत रत्न देने की मांग उठी,

लाडनूं में महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर कार्यक्रम आयोजित 

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं में सैनिक क्षत्रिय सभा संस्थान में महात्मा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम सैनी अतिथि भवन में रखा गया और उन्हें पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में महात्मा फुले के जीवन-दर्शन पर विचार व्यक्त किए गए और उनके बताए मार्ग के अनुसरण की आवश्यकता बताई गई। बैठक में अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी माली महासभा की महिला जिलाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य ने महात्मा फुले व सावित्री बाई फुले को ‘भारत रत्न’ देने की मांग करते हुए ज्ञापन देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने फुले जयंती पर शोभायात्रा वापस शुरू करने की आवश्यकता बताई। सैनिक क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष जंवरीमल पंवार ने महात्मा फुले को पिछड़ों व दलितों में शिक्षा की अलख जगाने वाला महापुरुष बताया। संस्थान के कोषाध्यक्ष हनुमंत सिंह परिहार ने सामाजिक सुधारों के अग्रणी महात्मा फुले के कार्यों और जीवन के बारे में बताया। बैठक में मंत्री सुगनचंद सांखला, कोषाध्यक्ष हनुमंत सिंह परिहार, पार्षद यशपाल आर्य , पन्नालाल मारोठिया, छगनलाल परिहार, रामोतार टाक, भंवरलाल महावर, संतोष प्रजापत, बाबुलालजी सांखला, डालचंद सांखला, कुलदीप तंवर, मांगीलाल महावर, किशनलाल महावर, मुरली मनोहर टाक, जगदीश टाक, सुरेश कुमार टाक आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अ.भा. किसान सभा की राष्ट्रीय सम्मेलन में उठाई गई नागौर व डीडवाना जिलों की किसानों की समस्याएं, देश के प्रमुख 800 प्रतिनिधियों में क्षेत्र के भागीरथ नेतड़, मदनलाल बेरा सहित किसान प्रतिनिधि हुए शामिल

लाडनूं की सभी 44 ग्राम पंचायतों के सरपंच पदों के परिणाम घोषित, विजयी सरपंचों के आधी रात को ही निकले जुलूस, सर्वाधिक मतों से जीत जसवंतगढ से शिवाजी शर्मा विजयी रही और सबसे कम 3-3 मतों के अंतर से छपारा के ओमप्रकाश और तंवरा के दुर्गाराम सरपंच बने

श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर रेलवे ट्रैक बम विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा: एटीएस और गंगानगर पुलिस ने पंजाब के गुरदासपुर से किए दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर ‘शाह’ के संपर्क में थी मुख्य अभियुक्ता महकदीप कौर; विदेशी पिस्टल, 46 जिंदा कारतूस और नकदी बरामद • डीजीपी राजीव शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में काउंटर इंटेलिजेंस पंजाब के सहयोग से की गई संयुक्त कार्रवाई

शहर चुनें

Follow Us Now