फायरिंग का मुख्य आरोपी लाडनूं आते हुए हुआ गिरफ्तार, उसके कब्जे से 12 बोर पम्प एक्शन बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद, सुजानगढ़ के बीआरडी होटल में की थी फायरिंग, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सुजानगढ़ शहर में करवाई आरोपी की परेड

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

फायरिंग का मुख्य आरोपी लाडनूं आते हुए हुआ गिरफ्तार, उसके कब्जे से 12 बोर पम्प एक्शन बंदूक और 19 जिंदा कारतूस बरामद,

सुजानगढ़ के बीआरडी होटल में की थी फायरिंग, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद सुजानगढ़ शहर में करवाई आरोपी की परेड

सुजानगढ़ (kalamkala.in)। छापर से लाडनूं की तरफ जा रही एक कार का पीछा कर पुलिस ने सुजानगढ़ में होटल पर फायरिंग करने के आरोपी को 12 बोर पम्प एक्शन बंदूक और 19 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। सुजानगढ़ के अशोक स्तंभ स्थित बीडीएस होटल में 10 अप्रैल को हुई फायरिंग के मामले में सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस ने इस आरोपी की गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तार अपराधी सालासर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और आरोपी पर राजस्थान व हरियाणा में छह गंभीर मामले दर्ज हैं। इस आरोपी को पुलिस ने गुरुवार शाम को सुजानगढ़ शहर में परेड करवाई। सीआई बेगाराम मीणा ने बताया कि होटल मैनेजर निर्भय परिहार निवासी बोबासर ने फायरिंग की घटना को लेकर रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि 10 अप्रैल को दो व्यक्ति सुरेंद्रसिंह शेखावत और सोनूसिंह शेखावत उसके होटल में आकर ठहरे। वापस चैकआउट कर बाहर निकलने के दौरान राजेंद्रसिंह उर्फ राजू फौजी हाथ में हथियार लेकर उनके पीछे आया। उसकी तरफ बंदूक से गोली चलाई तो गोली सीधी दीवार में जाकर लगी। दीवार में जगह-जगह गोलियों के निशान हो गए। उसके पीछे दो लड़के और भी थे। तीनों कार में एक साथ भाग गए।
घटना के बाद एएसपी दिनेशकुमार व डीएसपी दरजाराम बोस के सुपरविजन व सीआई के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। आरोपियों के संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल से सूचनाएं एकत्रित की गई। इस दौरान सूचना पर मेगा हाईवे बाइपास पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने छापर से लाडनूं की तरफ जा रही कार का पीछा कर आरोपी राजेंद्र सिंह (40) उर्फ फौजी पुत्र बजरंग सिंह शेखावत निवासी खारिया कनीराम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक 12 बोर पंप एक्शन गन मय 19 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now