कोयल गांव के मंदिर के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी का मामला दर्ज

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोयल गांव के मंदिर के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर की चोरी का मामला दर्ज

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां बिजली के ट्रांसफार्मरों से चोरी आम बात है। बिजलीघर की ओर से आज तक ऐसी बहुत सारी रिपोर्ट्स पुलिस में दर्ज हो चुकी। हाल ही में फिर ऐसा मामला सामने आया है।अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय सहायक अभियंता (ग्रामीण) के कनिष्ठ अभियंता ने निम्बी जोधां पुलिस थाने में बिजली के ट्रांसफार्मर से करीब 70 हजार का ऑयल व कॉपर वाइंडिंग की चोरी करके निगम को नुक़सान पहुंचाने की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड कार्यालय सहायक अभियंता (ग्रामीण) के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार मीणा ने पुलिस को दी हुई रिपोर्ट में बताया है कि उपखण्ड के अंतर्गत कोयल गांव में गोगा जी के मन्दिर के पास लगे विद्युत विभाग के एक 16 के.वी.ए. सिंगल फेज के ट्रासफार्मर में से ऑयल व कॉपर वाईन्डिंग को अज्ञात चोर 7 मई की रात्रि में चोरी करके ले गये। इस चोरी हुए ट्रासफार्मर की कीमत लगभग 69,000 रूपये थी, जिसके सिरीयल नं 1190501 है। पुलिस ने इसकी एफआईआर धारा 136 भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 के तहत दर्ज की है। मामले की जांच उप निरीक्षक बस्तीराम को सौंपी गई है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पूर्व परिवहन आयुक्त डॉ. नानूराम चोयल के मातृशोक पर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व पत्रकार समूह, गैनाणा की पूर्व सरपंच 94 वर्षीया लाली देवी चोयल के निधन पर आयोजित शोक सभा में पहुंचे विभिन्न जन प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामीणजन

व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के मैसेज-कॉल से वशीभूत होकर घर में सबको सोया छोड़ भागी युवती या किया गया बहला-फुसलाकर अपहरण, क्यों नहीं जागी युवती में पुत्रों के लिए ममता? पुलिस ने मामला किया दर्ज, जांच व तलाश जारी

राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी- पुलिस की साइबर क्राईम ब्रांच ने की साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से बचने के लिए सतर्कता बरतने की अपील: सरकारी योजना और कैशबैक के नाम पर साइबर ठगी, फेसबुक-इंस्टाग्राम पर नेताओं के फर्जी विज्ञापन, डीपफेक वीडियो और +92 नंबरों से संपर्क कर मांगी जा रही फीस; यूपीआई कलेक्ट रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही खाली हो रहे खाते

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

शहर चुनें

Follow Us Now