पुलिसकर्मी को मारने के लिए पांच जनों ने रात को किया घर पर हमला, पत्थर फेंके और सोलर प्लेट तोड़ी, घर में थी अकेली महिला, उसे देख कहा, अभी वो घर नहीं है, अगली बार देखेंगे उसको

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पुलिसकर्मी को मारने के लिए पांच जनों ने रात को किया घर पर हमला, पत्थर फेंके और सोलर प्लेट तोड़ी,

घर में थी अकेली महिला, उसे देख कहा, अभी वो घर नहीं है, अगली बार देखेंगे उसको

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम गिरधारीपुरा निवासी एक पुलिसकर्मी को मारने के लिए रात्रि के समय पांच जनों ने पत्थर व लकड़ियां लेकर उसके रहवासी मकान पर हमला किया और मकान पर पत्थर फेंक कर वहां लगी हुई सोलर-प्लेट भी तोड़ डाली। बाद में पुलिसकर्मी के वहां नहीं मिलने पर वे लोग वहां से अगली बार देख लेने की धमकी देकर भाग गए। इस बारे में पुलिसकर्मी की पत्नी ने जसवंतगढ पुलिस को रिपोर्ट दी है।

यह हुई है एफआईआर दर्ज

जसवंतगढ पुलिस थाने में धारा 189 (2), 324 (2), 79 भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज इस मामले में एफआईआर शारदा देवी पत्नी विजयपाल जाट निवासी गिरधारीपुरा ने दी है। उसने इस रिपोर्ट में लिखा है कि यह अपने परिवार सहित गिरधारीपुरा में निवास करती है। उसका पति नागौर जिले में पुलिस की नौकरी करते हंै। 14 मई की रात्रि में वह अपने घर में अकेली सो रहीं थी, तथी करीब 11-11.30 बजे रात को अचानक 15-20 पत्थर आए और शीशा टूटने की आवाज आई, तब वह जाग कर उठी और बाहर आकर देखा तो उनका पालतू कुता भौंक रहा था। लाईट जलाकर देखने पर उनके गांव के जेठाराम, जयराम, हनुमानराम, हरीप्रकाश (चैनाराम), हरीप्रसाद वहां थे, जो हाथ से गन्दा इशारा करके भागे। उनके हाथ में लकड़ियां थी। उनमें से तीन जनों के हाथों में लाठियां नहीं थी, उन्होंने उसके घर पर पत्थर फेंके। जिससे घर पर लगी सोलर प्लेट टूट गई। उसने तत्काल अपने पति को फोन किया, तब मुलजिम जेठाराम की आवाज आयी कि साला वो आज घर पर है नहीं, उसको अगली बार देख लेंगे। वह कह कर वे पांचो भाग गये। अपने पति विजयपाल को पूरी बात बताने पर घर पर पुलिस आ गई, जिनको घर पर पत्थर फेंके जाने एवं सोलर प्लेट के टूट जाने की जानकारी दी। मामले की जांच हेड कांस्टेबल भारमल कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पानी-बिजली को लगातार सुचारू बनाए रखने, चिकित्सा सुविधा में कोई कोताही नहीं बरतने सहित विभिन्न विभागों को किया निर्देशित उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने ली ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक

शहर चुनें

Follow Us Now