स्टेडियम एरिया में रेलवे लाईन व सड़क के पास मृत पशु-पक्षियों के अवशेष फैंके जाने लोगों में गहरी नाराजगी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

स्टेडियम एरिया में रेलवे लाईन व सड़क के पास मृत पशु-पक्षियों के अवशेष फैंके जाने लोगों में गहरी नाराजगी

लाडनूं (kalamkala.in)। यहां नगर पालिका स्टेडियम के पास रेल्वे ट्रैक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार सड़ा हुआ मांस, मृत जानवरों के अवशेष को छूट या प्लास्टिक के बोरे/कट्टे में भर कर डाल दिया जाता है। इस स्थिति से आस-पास के घरों के निवासियों को दूषित व जानलेवा दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। इनसे आस-पास के रहवासियों को अनेक तरह के दुष्परिणामों का सामना भी करना पड़ रहा है। नगर पालिका, पुलिस और उपखंड प्रशासन को इसकी जानकारी होते हुए भी अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने और ऐसी हरकतें करने वाले को पाबंद नहीं किए जाने से लोगों में गहरी नाराजगी है। इन अवशेषों को आबादी से कहीं दूर ले जाकर गाड़ने या अन्य तरीके से नष्ट किया जाना चाहिए, इसके लिए पाबंद किया जाना जरूरी है।

पशु-पक्षी इन्हें बिखेर व फैला कर बना देते हैं गंभीर हालत

मृत या काटे गए पशु-पक्षियों के इन अवशेषों को ग़लत ढंग से बस्ती के ईर्द-गिर्द चुपचाप फेंक कर चले जाने को लेकर बने हालात से सभी संबंधित अधिकारी भलीभांति अवगत हैं। पीड़ित नागरिकों द्वारा इस समस्या की जानकारी उन्हें लगातार दी जाती रही है‌। फिर भी कोई सक्षम कार्यवाही नहीं होने से ऐसी हरकतें करने वालों के हौसले बुलंद हैं और वे इन स्थानों पर ये बैग या कट्टे फेंक दिए जाते हैं। इस स्थिति के कारण बनी समस्या के हल और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जाने के कारण आसपास के निवासियों में भारी रोष व तनाव है। यहां पास में ही जसवंतगढ़ व मुख्य डाकघर कॉलोनी में पानी की सप्लाई हेतु बड़ी पानी की टंकी स्थित है। कुत्तों द्वारा इन बैग्स को फ़ाड़ कर गंदगी यत्र-तत्र बिखेर देने और चील-कौवों द्वारा भी ले जाकर जगह-जगह डाल देने से स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। संभावना है कि इससे कभी भी पेयजल भी दूषित हो सकता है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now