आरयूआईडीपी के वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम के ऑनलाइन इंडक्शन में 200 से अधिक इंजीनियरिंग छात्राओं ने लिया भाग, लाडनूं की पिंकी फुलवारिया भी कर रही है इंटर्नशिप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आरयूआईडीपी के वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम के ऑनलाइन इंडक्शन में 200 से अधिक इंजीनियरिंग छात्राओं ने लिया भाग,

लाडनूं की पिंकी फुलवारिया भी कर रही है इंटर्नशिप

लाडनूं/ जयपुर/ डीडवाना (kalamkala.in)। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) ने अपने फ्लैगशिप कार्यक्रम ‘वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम’ में इंटर्नशिप कर रही इंजीनियरिंग छात्राओं के लिए ऑनलाइन इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया। परियोजना निदेशक पीयूष सामरिया की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में जयपुर सहित 15 से अधिक परियोजना शहरों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये जुड़ी 200 से अधिक इंटर्न्स ने भाग लिया। पीयूष सामरिया ने इंटर्न्स को सम्बोधित करते हुए कहा कि वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम आरयूआईडीपी की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसे एशियाई विकास बैंक द्वारा फंडेड प्रोजेक्ट्स में विशिष्ट दर्जा हासिल है। उन्होंने कहा कि इस इंटर्नशिप के द्वारा इंजीनियरिंग छात्राओं को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उच्च टेक्निकल स्टैंडर्ड्स और गुणवत्ता के लिए अपनी पहचान रखने वाली शहरी परियोजना आरयूआईडीपी में कार्य करने और इसे समझने को अवसर मिलेगा। सामरिया ने इंटर्न्स से आग्रह किया कि वे इस अवसर का लाभ उठायें, जिज्ञासा करें, सवाल पूछें और अधिक से अधिक सीखें। अतिरिक्त परियोजना निदेशक (द्वितीय) डॉ. हेमंत कुमार शर्मा ने वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम को प्रोजेक्ट का फ्लैगशिप कार्यक्रम बताया, जिसे एडीबी द्वारा सराहा गया है।इसका उद्देश्य अर्बन सेक्टर में महिला इंजीनियर्स की भागीदारी बढ़ाना है।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

वित्तीय सलाहकार श्रीमती जिज्ञासा गौड़ ने वीमेन इंटर्नशिप को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम बताया और कहा कि कैप टीम ने इसे सफल बनाने के लिए सराहनीय कार्य किया है। प्रोजेक्ट अफसर शिव रतन पारीक ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी का धन्यवाद किया और इंटर्न्स से पूरी लगन और मेहनत से इंटर्नशिप करने को कहा। कार्यक्रम में पूर्व इंटर्न्स ने भी परियोजना में इंटर्नशिप के दौरान हुए अपने अनुभव साझा किये। कैप टीम लीडर बाबूलाल शर्मा ने कार्यक्रम में वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। ट्रेनिंग एक्सपर्ट राकेश नाथ तिवारी ने 6 हफ्ते की इंटर्नशिप की रूप रेखा की विस्तार से जानकारी दी।

इन अधिकारियों की रही सहभागिता 

कार्यक्रम में अतिरिक्त परियोजना निदेशक (प्रथम) डी. के. मीना, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता के. के. नाटाणी, उप परियोजना निदेशक (प्रशासन एवं तकनीकी) कपिल गुप्ता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) से अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं एवं सलाहकारी फर्मो के अधिकारियों ने सहभागिता निभाई।

वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम में दिए जाएंगे 24 हजार मानदेय 

गौरतलब है कि आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण में जेंडर एक्शन प्लान के अंतर्गत वीमेन इंटर्नशिप प्रोग्राम का संचालन किया जा रहा है, जिसके तहत एक हज़ार इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट सम्बन्धी विषयों में अध्ययनरत छात्राओं को इंटर्नशिप दी जाएगी। इंटर्नशिप सफलता पूर्वक पूर्ण करने पर 24 हज़ार रुपये मानदेय और प्रमाणपत्र दिया जाता है। लाडनूं की पिंकी फुलवारिया भी इस कार्यक्रम के तहत इंटर्नशिप कर रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

पचपदरा में रिफाइनरी उद्घाटन कार्यक्रम देखने के साथ ही हम जुड़ पाएंगे ‘टू वे कम्युनिकेशन’ के माध्यम से सीधे प्रधानमंत्री से, उनको हम देखेंगे-सुनेंगे, तो भी हमको देखेंगे-सुनेंगे- डॉ. अपूर्वा सिंह (प्रदेश मंत्री भाजपा), लाडनूं में भाजपा की मासिक बैठक में किया प्रदेश मंत्री ने सम्बोधित, संगठन की मजबूती के सूत्र बताए

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now