पूर्ण स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी- विक्की नागपाल (पुलिस उप अधीक्षक), जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्ण स्वास्थ्य के लिए नियमित योगाभ्यास जरूरी- विक्की नागपाल (पुलिस उप अधीक्षक),

जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समारोह का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल ने कहा है कि योग का नियमित अभ्यास करना सबके लिए आवश्यक है। योग से शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को बल मिलता है, व्यक्ति पूर्ण स्वस्थ होता है। सबको नियमित योगाभ्यास का संकल्प लेना चाहिए। वे यहां जैन विश्वभारती विश्वविद्यालय के महाप्रज्ञ सभागार में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ ने योग को जोड़ने का काम करने वाला बताते हुए कहा कि योग पूरी दुनिया को परस्पर जोड़ता है। योग सबके स्वास्थ्य का का काम करता है और पूरी पृथ्वी के साथ एकात्मकता की कामना करता है। हम योग के प्रयोग से खुद को स्वस्थ रखें और सबको स्वस्थ बनाएं। कार्यक्रम में योग एवं जीवन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. प्रद्युम्न सिंह शेखावत ने सभी सम्भागियों को योग, प्राणायाम की विभिन्न क्रियाओं का अभ्यास करवाया। योग प्रशिक्षक दशरथ सिंह ने इसमें सहयोग किया। कार्यक्रम में रजिस्ट्रार राजेश मौजा, डिप्टी रजिस्ट्रार अभिनव सक्सेना, प्रखर तिवाड़ी, डा. आभा सिंह, पंकज भटनागर, दीपाराम खोजा, बलबीर सिंह चारण, मोहन सियोल, जगदीश यायावर, डा. रविन्द्र सिंह राठौड़, निखिल राठौड़, अभिषेक चारण, प्रकाश गिड़िया, शरद जैन, डा. वीरेंद्र भाटी, अजय कुमार पारीक, पवन सैन, प्रगति चौरड़िया, महिमा जैन, डा. आयुषी शर्मा, डा. मनीषा जैन, देशना चारण, मनीषा चौहान, मीनू लामा आदि ने उपस्थित रह कर योगाभ्यास किया। डा. युवराज सिंह खंगारोत ने अंत में आभार ज्ञापित किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

शहर चुनें

Follow Us Now