प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशित बालिकाओं का माल्यार्पण व साफा पहनाकर किया अभिनंदन, घर-घर जाकर छात्राओं को प्रेरित कर रहा है लाडनूं के केशर देवी सेठी राजकीय बालिका उ.मा. विद्यालय का स्टाफ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशित बालिकाओं का माल्यार्पण व साफा पहनाकर किया अभिनंदन,

घर-घर जाकर छात्राओं को प्रेरित कर रहा है लाडनूं के केशर देवी सेठी राजकीय बालिका उ.मा. विद्यालय का स्टाफ

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री विद्यालय राजकीय केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के तहत नव प्रवेशी बालिकाओं का माला पहनाकर और साफा बंधन करके अभिनन्दन किया गया। संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान के अनुसार बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त बालिकाओं का घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है और अभिभावकों को विद्यालय की उपलब्धि साझा करने से नामांकन अभिवृद्धि में काफ़ी इजाफा हो रहा है। प्रभारी शिव शंकर बोहरा ने बताया कि प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में रोजाना 20 बालिकाओं का प्रवेश हो रहा है। इसके लिए स्टॉफ सदस्य डोर टू डोर जाकर सरकारी विद्यालय में मिलने वाली योजनाओं की जानकारी भी अभिभावकों को बता रहे हैं। नामांकन अभिवृद्धि में पूनम चौधरी, परमेश्वरी, आरती पटेल, शंकर लाल, आकिब जावेद, रीना शर्मा, पूनम वर्मा, संतोष स्वामी, सरोज बाला, नीलेश पारीक, दयाराम, रामगोपाल, प्रेमलता, भवानी शंकर शशि शर्मा के अलावा एसडीएमसी सदस्य भी सहयोग कर रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं क्षेत्र में दो दिनों में हुई चोरी की तीन वारदातें, बंद मकानों में घुस चोरों ने किया लाखों पर हाथ साफ, लोगों में दहशत फैली, हीरावती में एक और कुम्हारों का बास में दो घरों पर चोरों ने बोला धावा

इलेक्ट्रोपैथी पूरी तरह से पौधों के रस पर आधारित हर्बल चिकित्सा पद्धति- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, जयपुर में ‘इलेक्ट्रोपैथी अनुसंधान में डेटा का महत्व एवं भूमिका’ विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

निबंध प्रतियोगिता में पार्वती व भाषण प्रतियोगिता में जयश्री परिहार रही प्रथम, विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में किया श्रमदान कार्य, राजकीय स्कूल चन्द्राई में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई

मंगलपुरा के होनहार बेटे, सुयोग्य अधिकारी की अंतिम विदाई में छलके सभी ग्रामीणों के आंसू, नेताओं- अधिकारियों व क्षेत्र के लोगों की उमड़ी भीड़, सड़क हादसे में मौत का शिकार बने आईएफएस अधिकारी विकास नायक का राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, दो बेटियों, सोनम और मोनिका ने दी मुखाग्नि

शहर चुनें

Follow Us Now