निम्बी पुलिस ने बेरां की ढाणी स्टेंड से अवैध मादक पदार्थ एम.डी एम.ए. सहित टोकी के चेलाराम जाट को पकड़ा


लाडनूं (kalamkala.in)। पुलिस थाना निम्ब जोधां द्वारा अवैध मादक पदार्थ रखने वालों पर की जा रही कार्रवाई के तहत अवैध मादक पदार्थ 1.75 ग्राम एम.डी.एम.ए. जप्त किया है और आरोपी चेलाराम को बेरा की ढाणी बस स्टेण्ड से गिरफ्तार किया गया है।
निम्बी जोधां पुलिस थाने से थानाधिकारी रामेश्वरलाल मय जाप्ता के 30 अगस्त को बेरा की ढाणी नागौर रोड़ बस स्टेण्ड पहुंचे, जहां पर एक शख्स पुलिस जाप्ता को देखकर भागने लगा, उसको घेरा देकर पकड़ा गया। वह घबरा रहा था, उसकी पहचान में वह चेलाराम जाट (35) पुत्र भागीरथ राम जाट निवासी टोकी था। उसके पास से अवैध मादक पदार्थ एम.डी.एम.ए. कुल काजन 1.75 ग्राम को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। अभियुक्त चेलाराग के विरूद्ध जुर्म धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित पाया जाने से उसे गिरफ्तार किया गया और प्रकरण संख्या 99/2025 दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।






