लाडनूं के हीरावती में एक ही रात में चोरों का तीन घरों पर धावा, कुवैत रहने वाले नंदलाल डूडी के घर समेत करीब एक करोड़ की नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ गुस्साए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन, चोरी का पता लगाने की मांग, अन्यथा थाने के सामने देंगे धरना-प्रदर्शन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के हीरावती में एक ही रात में चोरों का तीन घरों पर धावा, कुवैत रहने वाले नंदलाल डूडी के घर समेत करीब एक करोड़ की नकदी व आभूषणों पर किया हाथ साफ

गुस्साए ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन, चोरी का पता लगाने की मांग, अन्यथा थाने के सामने देंगे धरना-प्रदर्शन

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के गांव हीरावती मैं एक ही रात में चोरों ने अलग-अलग 3 घरों को निशाना बनाते हुए एक करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के आभूषणों एवं नकद राशि पर हाथ साफ करके पूरे गांव में दहशत पैदा कर दी। डरे और रोषग्रस्त ग्रामीणों ने एकत्र होकर जहां पुलिस थाना लाडनूं को रिपोर्ट दी, वहीं पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इधर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर 5 दिन में चोरी का खुलासा नहीं हुआ, तो गांव वाले भारी संख्या में आकर लाडनूं पुलिस थाने के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने ज्ञापन में गांव में अब तक हुई चोरियों की सूची देते हुए बताया है कि गत दो-तीन सालों में हीरावती गांव में एक करोड़ से अधिक की चोरियां हो चुकी हैं, जिनका आज तक कोई सुराग पु्लिस नहीं लगा पाई।

कुल एक करोड़ करीब की चोरी

गत रात्रि हीरावती में चोरों ने विदेश के कुवैत में रहने वाले नंदलाल डूडी के घर में जब सब सो रहे थे, तब रात को मकान के अंदर के कमरे की पीछे की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे और नंदलाल की पत्नी व दो पुत्रियों के कुल 65 लाख की कीमत के कुल 63 तोला सोना और 80 तोला चांदी के विभिन्न आभूषण तथा कुल 9.63 लाख की नकद राशि अज्ञात चोर उड़ा ले गए। घटना के समय उनकी पत्नी और दो बेटियां घर में थीं। नंदलाल की दो पुत्रियां ससुराल से गांव हीरावती आई हुई थीं। इसी गांव में ही चोरों ने गणेश सिंह के मकान को भी निशाना बनाया। यहां से ताले तोड़कर सात तोला सोना और आधा किलो चांदी चुरा ली। इसके अलावा सुंदर सिंह के घर में भी चोरों ने ताले तोड़े पर जाग हो जाने से वे सफल नहीं हो पाए।

नंदलाल डूडी के घर हुई यह सबसे बड़ी चोरी

इस चोरी की रिपोर्ट लाडनूं पुलिस को किशनलाल पुत्र उमाराम जाट निवासी हीरावती ने देकर बताया कि कल रात्रि करीब 1 बजे के लगभग उसके भतीजे नन्दलाल के हीरावती स्थित रहवासी मकान में रात्रि में सदैव की भांति सो रहे थे। सुबह करीब 5.30 बजे नन्दलाल की पत्नी गंगा देवी जागी, तो पता चला कि उनके अन्दर के कमरे में अन्दर का कुन्टा लगा हुआ है, तो पीछे जाकर देखा तो पता चला कि पीछे की खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा उनकी पत्नी गंगा का 1 नग आड़ 7 भरी, 1 रखड़ी का पूरा सैट 5 भरी, झूमरी कनौती सहित 3 भरी, एक कंठी 3 भरी, 2 नग पुहंचा, एक मंगलसूत्र 14 मोती सहित, 2 सोने की चैन, 3 अंगूठियां सोने की, 2 लूंग जोड़ी, 2 जोड़ी बाला सोने का, 4 जोड़ी चांदी की पायजेब, 6 चांदी के सिक्के, उनकी पुत्री रजनी का रखड़ी सैट पूरा, झुमरी 3 टोकरी वाली सोने की, सोने की कंठी एक, 1 पेन्डल मंगलसूत्र सहित सोने का, एक सोने की फुलडी, 3 अंगुठियां सोने की, 1 सोने की चैन, 2 सोने के बाजु, 2 सोने की पुन्चा, एक सोने का टेवटा, दो सोने की नाक की बाली, 2 चांदी की पायजेब, 4 जोड़ी बिछुड़ी चांदी की, 6 चांदी की अंगूठी, 4 चांदी के सिक्के, उनकी पुत्री पुजा का रखड़ी सैट पूरा सोने का, झुमरी 3 टोकरी वाली सोने की, सोने की कंठी एक, 1 पेन्डल मंगलसूत्र सहित सोने का, एक सोने की फुलड़ी, 4 अंगुठियां सोने की, 1 सोने की चैन, 2 सोने का बाजु, 2 सोने की पुन्चा, एक सोने का टेवटा, 3 सोने की नाक की बाली, 4 चांदी की पायजेब, 4 जोड़ी बिछुडी चांदी की, 6 चांदी की अंगुठी, 4 चांदी के सिक्के व नगदी 70 हजार रूपये पशुधन का. 13 हजार रूपये प्लाउ के नगदी, 3 लाख 80 हजार रूपये मूंग, ग्वार, तिल, बाजरी के नगदी, 2 लाख 70 हजार रूपये कुवैत से पति द्वारा भेजा गया, 75 हजार रूपये घरेलू सामान के लिए नगदी, 1 लाख 18 हजार रूपये पूजा के शादी में आये नगदी रूपये, 37 हजार रूपये रजनी के पर्स में नगदी थे। इनकी जानकारी सुबह फोन पर मिली तो मौके पर पहुंचा तथा घटना की जानकारी पुलिस थाना लाडनूं को दी। मौके पर पुलिस थाना लाडनूं से आ गये और मौका मुआवना किया।

पुलिस पहुंची मौके पर

इस चोरी के मामले की जानकारी किशन लाल डूडी ने पुलिस को दी।मौके पर पुलिस टीम तत्काल पहुंच गई। पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल और थानाधिकारी महीराम विश्नोई और फोरेंसिक टीम भी मौके पर आ गई और पूरे घटनास्थल और आस-पास का जायजा लिया। पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल को ज्ञापन देने वालों में किशन डूडी, चंदन डूडी, अनिल, भागीरथ, गणेश देव, परमान खिलेरी, करमाराम गोदारा, गिरधारी शर्मा, तिलोकचंद डूडी, मांगीलाल पांडर, सुन्दरसिंह, महेश सिंह, बजरंगलाल डूकिया, रामचन्द्र दास, राधेश्याम जांगिड़, देवाराम खिलेरी, पूसाराम रिटेलर, महावीर धोजक, भंवरलाल डूडी, जयकिशन गोदारा, मांगीलाल चौयल, श्रवणदास स्वामी आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस और जनता के बीच मजबूत संवाद और भरोसे का पुल बनकर महिला अपराधों को रोकने में मदद करती हैं सुरक्षा सखियां- एसपी प्यारेलाल शिवराण, लाडनूं में सुरक्षा सखियों एवं युवा सीएलजी सदस्यों को बताए गए कर्तव्य और समाज में भूमिका

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now