लाडनूं के तहसील कार्यालय में खोला राष्ट्रीय ध्वज का बिक्री केंद्र, 25-25 रू. में मिलेंगे तिरंगा झंडे
एसडीएम ने कहा तीन दिनों तक हर घर पर लगे तिरंगा झंडा
लाडनूं।kalamkala.in पंचायत समिति सभागार में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की सप्ताहित बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी अनिल कुमार गढवाल ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व तैयारियों के संदर्भ में सभी विभागों के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। बैठक में लंपी स्किन डिजीज पर पशु चिकित्सा विभाग से रिपोर्ट ली गई और इसकी रोकथाम के आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत सभी सरकारी विभागों को नगरपालिका से पट्टा बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने के अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने बताया कि आमजन की सुविधा हेतु तहसील कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का बिक्री केंद्र स्थापित किया गया है। ध्वज का मूल्य 25 रू. निर्धारित है। इस बैठक में विकास अधिकारी, बीसीएमओ, पीएमओ, जेईएन पीएचईडी, पीएचईडी पीडब्ल्यूडी सहित सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।[the_ad id=”1853″]








