डिग्री से नहीं मिलती हर डगर, संस्कार और आपसी तालमेल ज़रूरी- समता बोकड़िया, बहिनों को सिखाई, ब्लाउज पर कढ़ाई : ‘सखी समिट’ का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

डिग्री से नहीं मिलती हर डगर, संस्कार और आपसी तालमेल ज़रूरी- समता बोकड़िया,

बहिनों को सिखाई, ब्लाउज पर कढ़ाई : ‘सखी समिट’ का आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार लाडनूं महिला मंडल द्वारा शनिवार को ‘सखी सम्मिट’ ‘उड़ान संस्कारों की’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला मंडल की प्रचार प्रसार मंत्री सुमन नाहटा के घर पर आयोजित इस कार्यक्रम में ‘ओम भिक्षु- जय तुलसी’ का जाप किया गया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री मीनू बोथरा ने बहिनों को ब्लाउज पर सुंदर कढ़ाई करना सिखाया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष समता बोकड़िया ने बताया कि डिग्री से हर डगर नहीं मिलती; संस्कार और आपसी तालमेल होना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर सभी के बीच खुले मंच पर आपसी वार्तालाप किया गया। महिलाओं को कुछ गेम भी खिलाए गए‌। प्रारम्भ में तिलक लगाकर सभी का स्वागत किया गया। तत्पश्चात् स्वागत गीत का गायन उपमंत्री रेणु कोचर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला मंडल की सदस्य प्रीति घोषल के अलावा लाडनूं तेरापंथ महिला मंडल की उपाध्यक्ष शोभा दूगड़, उपमंत्री सुनीता बैद व अन्य नवयुवतियां निधि, दिव्या, प्रिया, डिंपल, खुशबू, रिंकू, राज, अनीता, मीनाक्षी, इंदु, गौरी आदि उपस्थित रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

भारत सरकार के नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल को हैक कर करोड़ों की ठगी करने वाली अन्तर्राज्यीय गैंग का खुलासा, पुलिस टीम ने वेश बदल खानाबदोश बन कर बांग्लादेश बोर्डर पर घूमते हुए तीन आरोपियों को दबोचा, प्रभावी कार्रवाई – शानदार सफलता, मुख्य आरोपी के ठिकानों से भारी मात्रा में फर्जी मोहरें, विभिन्न कंपनियों के फर्जी सिम कार्ड, शिक्षण संस्थानों की फर्जी रसीदें, क्लोन अंगूठा निशान, मोबाइल पेमेंट टर्मिनल मशीन, फिंगरप्रिंट मशीन, कैमरे एवं लैपटॉप चार्जर आदि बरामद, गिरफ्तार आरोपियों से मल्टी सिम वाला मोबाइल बरायद

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now