आजादी अमृत महोत्सव का मॉडल आगाज। रैली में छात्राओं का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आजादी अमृत महोत्सव का मॉडल आगाज।
रैली में छात्राओं का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत।

अबूबकर बल्खी
लाडनूँ (नागौर) राजकीय मॉडल विद्यालय निंबी जोधा में आजादी अमृत महोत्सव के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। लाडनूँ उपखंड अधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को महोत्सव की विधिवत शुरुआत की गई । इस अवसर पर मुुख्य अतिथि हनुमाना राम कांसनिया, प्रधान पंचायत समिति लाडनूँ, तथा विशिष्ट अतिथि रावत खां, चेयरमैन नगर पालिका व तहसीलदार सुरेंद्र भास्कर, एसीबीईओ रामचंद्र भाटी, पँचायत समिति सदस्य व पूर्व सरपँच श्रीराम खीचड़ उपस्थित रहे। प्रिंसिपल सुनील दत्त शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सुबह 10:20 बजे से लेकर 10:50 बजे तक विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गानों की शानदार प्रस्तुति दी तथा देशभक्ति के जुनून एवं जज्बे से ओतप्रोत नजर आये। इसी क्रम में एसडीएम गढ़वाल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए सावचेत किया तथा बताया कि देश को आजाद कराने में वीरों ने अपना बलिदान देकर हमें मातृभूमि के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास करवाया है। तहसीलदार भास्कर ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज में कहीं ना कहीं आज भी बालिका शिक्षा में सुधार की गुंजाइश है और इसके साथ ही कार्यक्रम की सराहना कर विद्यार्थियों को संबल प्रदान किया। विद्यालय की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान निम्बी के मुख्य मार्गों पर तिरंगा रैली निकाली गई जिसका ग्रामीण जनों ने जगह-जगह फूल बरसा कर स्वागत किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं की सबसे बड़ी ज्वलंत समस्या-  एक बार फिर आग की लपटों और जहरीले धुएं से घिरा लाडनूं का डम्पिंग यार्ड, लोगों की बढी परेशानियां, दमकल टीम आकर बार-बार आग तो बुझा देती है, लेकिन पीड़ित लोगों की कौन सुध लेगा? डम्पिंग यार्ड से उपजी समस्याओं से कब मिलेगी लाडनूं को निजात

राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, डीडवाना-कुचामन सहित राज्य के 9 जिलों में हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग, बीट पुलिसिंग को और प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस एवं BPR&D के मध्य हुआ एमओयू, BPR&D देगा विशेषज्ञ मार्गदर्शन, प्रशिक्षण सामग्री एवं क्रियान्वयन का ढांचा; परिचालन जिम्मेदारी राजस्थान पुलिस की

लोगों के घरों में गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई, दु:खी लोगों की समस्या का जन-नेता फुले खां हाथीखानी ने लिया संज्ञान, रुडीप और जलदाय विभाग के अधिकारियों को किया मौके पर एकत्र और समाधान नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का किया ऐलान

भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद पुष्प जैन का स्थानीय भाजपा नेताओं ने किया लाडनूं में स्वागत, जैन अपनी संस्था द्वारा लाडनूं के जैन विश्व भारती में 17 दिसम्बर को लगाएंगे विशाल दिव्यांग रोजगार प्रशिक्षण शिविर, किया परामर्श

शहर चुनें

Follow Us Now