देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में उषा सारण प्रथम रही

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं। शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार तथा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के निर्देशानुसार कुलपति प्रो. बच्छराज दुग्गड़ के निर्देशन व संरक्षण में जैन विश्वभारती संस्थान में शिक्षा विभाग द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत “देश भक्ति गीत प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी.एल. जैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को तिरंगे से जोड़ने और उसके प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करने का अवसर है। हमारा कर्तव्य है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संकल्प करें कि देश को आत्मनिर्भर बनाने में हर संभव सहयोग करेंगे, ताकि हमारा तिरंगा शान से आसमान की बुलंदियों को छूता रहे। प्रतियोगिता में प्रियंका स्वामी, कांता सोनी, सना, आशना, सिमरन, ऐश्वर्या सोनी, सरिता सारन, पूजा प्रजापत, निकिता, मोनिका, शुभा भोजक, दीपिका कटारा, सरला आदि 17 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायकों के निर्णयानुसार प्रथम स्थान उषा सारण, पूजा चौधरी एवं सरला के समूह ने, द्वितीय स्थान दीपिका कटारा तथा तृतीय स्थान आशना ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गिरधारी लाल शर्मा ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग, बिना अनुमति रैली/सभा के आयोजन, संपत्तियों के विरूपण और मतदाताओं को प्रलोभन पर रहेगी कड़ी नजर- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में पंचायत राज चुनाव को लेकर मीडियाकर्मियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक, राजनीति लोग ले रहे हैं हलके में, आचार संहिता के पालन में भेदभाव के लगे आरोप

क्या लाडनूं की 60 साल पुरानी खादी संस्था अब दम तोड़ देगी? कुछ लोग जुटे हैं कब्जा करने, जमीनें बेचने और पूरी संस्था को खुर्द-बुर्द करने की उधेड़बुन में, लाडनूं की ग्राम स्वराज्य समिति की व्यथा-कथा, अध्यक्ष को उतरना पड़ा लड़ाई के मैदान में, दिया अनशन व धरना, गांधीवादी तरीके से विरोध का मोर्चा संभाला

भ्रष्टाचार ने काम से पहले ही पी लिया लोगों के हक का पानी, मौके पर न पाइप है और न किसी घर में कनेक्शन, तो कहां गायब हुई यह योजना, मिलीभगत से कर्मचारियों ने हड़पी सरकारी राशि, स्वीकृत योजना में पाइप लाइन डालने व घरों में कनेक्शन करने को लेकर हुआ भारी फर्जीवाड़ा

शहर चुनें

Follow Us Now