लाडनूं। फतेहचंद लोहिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रोडू के एन.सी.सी. कैडेट्स और विद्यार्थियों द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य महेश कुमार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों को याद और नमन करते हुये तिरंगा रैली को विद्यालय से प्रारम्भ किया गया। विद्यार्थियों द्वारा वन्दे मातरम और भारत माता की जय जैसे देशभक्ति नारों के साथ पूरे गांव में रैली निकाली। रैली में कैडेट्स टेक केयर ऑफिसर प्रवीण कुमार, अब्दुल राजिक, व्याख्याता पन्ना राम रुलानिया, लालाराम बिजारणियां, प्रहलाद चौहान, सुरेश टाक, रणजीत राम, सुरेश ढाका, भंवर लाल शर्मा और ग्रामीण मौजूद रहे।






