लाडनूं के केसर देवी स्कूल में मनाया ‘महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस’

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के केसर देवी स्कूल में मनाया ‘महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस’

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री केसर देवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में संस्था प्रधान विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में पुरस्कृत शिक्षक शिव शंकर बोहरा ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के पराक्रमी योद्धा थे, जिन्होंने मेवाड़ की आन-बान-शान के लिए महलों को त्याग कर जंगलों में घास की रोटी खाना पसंद किया। उन्होंने ‘अरे घास री रोटी ही’ कविता की मार्मिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अंतिमा जांगिड़, जय श्री, कौशल्या ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर पोस्टर बना कर प्रदर्शित किए। नाजमीन, नसरीन, तबस्सुम, रौनक ने प्रताप का गीत गाकर सबको वीरोचित भावनाएं दीं। कार्यक्रम में परमेश्वरी, आरती पटेल, शंकर लाल, सहित स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के राजकीय उप जिला चिकित्सालय में विकसित किया ‘संतोष उद्यान’ सिरेमिक टाइलों के फर्श और बैठने के लिए लगाई पत्थर निर्मित बैंचें, भारत विकास परिषद ने किया पीएमओ को उद्यान समर्पित, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड का भी करवा चुके कायाकल्प

शहर चुनें

Follow Us Now