मंगलपुरा में शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर विमोचन, 22 अप्रेल को कलश यात्रा, 25 को शिव बारात, 27 को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मंगलपुरा में शिव महापुराण कथा एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पोस्टर विमोचन,

22 अप्रेल को कलश यात्रा, 25 को शिव बारात, 27 को शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा

लाडनूं (kalamkala.in)। निकटवर्ती ग्राम मंगलपुरा में आयोजित होने जा रही शिव महापुराण कथा एवं शिव परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर ग्रामवासियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में कार्यक्रम से सम्बन्धित पोस्टर का विमोचन ग्रामवासियों द्वारा विधिवत रूप से किया गया तथा आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई।आयोजन समिति के अनुसार यह भव्य धार्मिक कार्यक्रम 22 से 27 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। इसके पश्चात प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के तहत 25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे भव्य शिव बारात निकाली जाएगी, जो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी।वहीं 27 अप्रैल को विधिवत रूप से शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी।इस धार्मिक आयोजन में उज्जैन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही श्रीधाम वृंदावन के प्रख्यात कथावाचक पं. नीरज कृष्ण शास्त्री द्वारा शिव महापुराण कथा का रसपान कराया जाएगा। विमोचन के इस अवसर पर सुमेरमल इंदौरिया, चुनीलाल टाक, रूपाराम टाक, ताराचंद तंवर, शिवलाल टाक, मूलचंद टाक, माणकचंद टाक, महेंद्र टाक, तोलाराम टाक, चांदमल टाक एवं भंवरलाल इंदौरिया सहित ग्राम मंगलपुरा के अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन ग्राम मंगलपुरा के समस्त ग्रामवासी एवं भक्तगण मिलकर कर रहे हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने का आग्रह किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now