दो मई को हुई हत्या और चार मई तक नहीं हो पाया लाश का पोस्टमार्टम, अस्पताल में दूसरे दिन भी धरना जारी, मुलजिमों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े परिजन और ग्रामीण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दो मई को हुई हत्या और चार मई तक नहीं हो पाया लाश का पोस्टमार्टम, अस्पताल में दूसरे दिन भी धरना जारी, मुलजिमों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अड़े परिजन और ग्रामीण

लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम बेड़ में हुई विवाहिता महिला की संदिग्ध मौत को लेकर दर्ज करवाए गए हत्या के मामले में नामजद मुलजिम को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में मोर्चरी के बाहर ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने सोमवार को जिला कलक्टर के नाम का एक ज्ञापन यहां धरनास्थल पर ही तहसीलदार को सौंपा। सोमवार को धरने पर बैठे और ज्ञापन देने वाले लोगों में किसान नेता देवाराम पटेल, रामकरण रैवाड़, राहुल ठोलिया, जगदीश, रामनिवास, रसीद अली, भगवान राम, नानूराम आदि और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

मुलजिमों की गिरफ्तारी तक नहीं करवाएंगे पोस्टमार्टम

कलेक्टर के नाम से सौंपे गए इस ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपी विदेश में रोजगार करता है तथा इस घटना के बाद आरोपी विदेश भागने की फिराक में है।‌इसलिए आरोपी की तुरंत गिरफ़्तारी के लिए लुकआउट नोटिस जारी कर आरोपी गिरफ्तार किया जावे। ज्ञापन में चेतावनी दी है कि जब तक सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का पोस्टमार्टम किए जाने पर सहमत नहीं है। इसके साथ ही प्रशासन से मृतका के बच्चों को सरकार की तरफ से कम से कम 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलावाई जाने, मृतका के बच्चों को सरकारी नौकरी दिलाई जाने तथा इसके लिए प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन दिया जाने की मांग भी की गई है।

अवैध सम्बंधों के आरोपों के चलते हुई हत्या की वारदात

ज्ञापन में वारदात का विवरण देते हुए बताया गया है कि निम्बी जोधां पुलिस थाने में दर्ज हत्या की एफआईआर नं. 37/2026 के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई। मृतका के भाई जगदीश पुत्र चन्द्राराम ठोलिया निवासी-शिमला तथा ग्रामवासियों ने इस ज्ञापन में बताया है कि जगदीश की बहिन संजू उम्र 35 वर्ष, निवासी शिमला का विवाह प्रेमाराम पुत्र भंवरलाल साख निवासी बैड़ के साथ हुआ था, जिनसे उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। ज्ञापन में यह आरोप भी लगाया गया है कि मृतका संजू के पति प्रेमाराम के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंध रखे जाने का विरोध मृतका द्वारा लगातार किया जाता रहा था। इस बात को लेकर आरोपी पति मृतका के साथ अक्सर मारपीट व झगड़ा करता रहता था।

मारपीट कर बाद में की गई हत्या

ज्ञापन में बताया गया है कि 2 मई की रात्रि को आरोपी प्रेमाराम व प्रेमाराम की भौजाई भंवरी पत्नी मेघाराम साख और अन्य सह अपराधियों ने मिल कर मृतका के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसके शरीर पर जगह-जगह चोटें आई। बाद में उसका गला व मुंह दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी वहां से भाग गये। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि आरोपी विदेश रहता है और उसकी 4 मई की विदेश जाने की टिकट भी बनी हुई थी, जिसका लाभ उठाते हुए योजना बना कर अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले मृतका के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसकी हत्या कर दी।

परिवार को सूचना नहीं देकर हत्या को छिपाया

इस घटना की सूचना मृतका के भाई और उसके परिवार को अगली सुबह मिलन पर जगदीश और परिवार के सोहनराम, गोपाल, नानूराम, जगदीश शिमला से गाड़ी लेकर ग्राम बेड़ पंहुचे। वहां उन्होंने देखा कि मृतका के शरीर पर कई जगह चोटें आई हुई थी। इसके बाद पुलिस थाना निम्बी जोधां को सूचना दी गई तथा मृतका को सरकारी अस्पताल लाडनूं सरकारी अस्पताल लाडनूं लेकर आये, पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका मकान के पास बने अपने छप्पर में चारपाई पर सो रही थी, जहां अभियुक्तगण द्वारा मारपीट की गई और बाद में घर में लेजाकर उसे मार डाला। अभियुक्तगण ने इस घटना से संबंधित साक्ष्य सबूत भी नष्ट करने का प्रयास इसमें किया है।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now