पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. यायावर के जन्मदिन को गौसेवा को किया समर्पित, समर्थकों ने खिलाया गायों को हरा चारा, दीं शुभकामनाएं और बधाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. यायावर के जन्मदिन को गौसेवा को किया समर्पित,

समर्थकों ने खिलाया गायों को हरा चारा, दीं शुभकामनाएं और बधाई

लाडनूं (kalamkala.in)। देश के प्रमुख पत्रकार संघ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष, रीयल हेल्प ब्यूरो (रजि.) नई दिल्ली के प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा अखिल भारतीय कुशवाहा- सैनी महासभा की पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जगदीश यायावर सैनी के जन्मदिन को उनके समर्थकों ने गौसेवा करके मनाया। सोमवार 4 मई को उनके जन्मदिन पर उन्हें सबने बधाइयां और शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु होने एवं स्वस्थ रहने की कामना की गई। डॉ. यायावर अब 69 वर्ष के हो गए हैं। इस अवसर पर यहां हाईवे पर भोले दा ढाबा एवं योगेन्द्रा होटल के समीप बड़ी संख्या में आए गौवंश को हरा चारा खिलाया गया। कमलसिंह सांखला और भोलाराम सांखला ने उन्हें साफा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर रीयल हेल्प ब्यूरो की महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कुशवाहा सैनी महासभा की महिला जिलाध्यक्ष पार्षद सुमित्रा आर्य, अ.भा. कुशवाहा सैनी महासभा के युवा तहसील अध्यक्ष भोलाराम सांखला, इंद्रचंद सांखला, कमलसिंह सांखला, भैरूं सिंह चारण, सुंदरपाल चौधरी, इन्द्रजीत सैनी, कमल सैनी, विशाल सैनी, बबलू सैनी, मनोज टाक, सोनू टाक, राहुल टाक, विपिन भाटी, विजय तंवर, कुनाल तंवर आदि समर्थक मौजूद रहे और गौ सेवाकार्य में अपना सहयोग प्रदान किया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों का छात्रवृत्ति महाघोटाला- कुचामन सिटी के गुरुकुल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट पर लगा हमेशा के लिए बैन; दर्ज होगी एफआईआर, कर्मचारी भी होंगे आरोपी, सभी आवेदन किए निरस्त, कुल छह शिक्षण संस्थानों पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने के आरोप

दुजार के सिलावट समाज के बीच तीन दिन चले झगड़े के मामले में हत्या के प्रयास का आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तोड़ डाले थे एक जने के दोनों पैर और एक हाथ, आरोपी असलम पर पहले भी दर्ज हो चुके 6 मामले, लाडनूं थाने का है हिस्ट्रीशीटर, वारदात के बाद हो गया था फरार

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now