रायधना में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति उदरासर का उद्घाटन 29 मई को
लाडनूं (kalamkala.in)। तहसील के ग्राम रायधणा में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति उदरासर का उद्घाटन समारोह पूर्वक 29 मई शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे किया जाएगा। उद्घाटन समारोह रायधना के महाराणा प्रताप भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि किसान आयोग राजस्थान के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी होंगे। समारोह के विशिष्ट अतिथि डीडवाना के भाजपा नेता जितेन्द्रसिंह जोधा व सुजानगढ़ की भाजपा नेत्री एवं नागौर देहात भाजपा की संगठन प्रभारी श्रीमती संतोष मेघवाल होंगी। समारोह की अध्यक्षता लाडनूं के भाजपा नेता ठा. करणी सिंह करेंगे। यह जानकारी बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. उदरासर के अध्यक्ष जगदीश सिंह एडवोकेट ने दी।




