कार बेचने के नाम पर किया धोखा, रुपए हड़पे, खराब गाड़ी खड़ी है अब गैरेज में,
एग्रीमेंट का किया उल्लंघन, छल व धोखा से आहत हैं क्रेता बाप-बेटी, पुलिस को दी रिपोर्ट



लाडनूं (kalamkala.in)। खराब कार को धोखाधड़ी पूर्वक पूरी कीमत लेकर एग्रीमेंट के जरिए बेचने और इसके बाद कार के बार-बार खराब होने और गैरेज में गाड़ी खड़ी किए जाने के बाद विक्रेता द्वारा एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन करने पर धोखेबाजी कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने की एक रिपोर्ट पुलिस थाना लाडनूं को दी गई है। यह रिपोर्ट मुस्ताक खां पुत्र अलादीन कायमखानी निवासी मदीना कॉलोनी शहरिया बास लाडनूं ने पुलिस को दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके द्वारा अपनी पुत्री शाहीना बानो पत्नी खुरम खान कायमखानी निवासी किरड़ोली बड़ी (जिला सीकर) के नाम से गत 11 फरवरी को कार बाजार सालासर रोड़ सुजानगढ के दलाल इरफान खान निवासी होली धोरा सुजानगढ के जरिये आर.सी. हॉल्डर हबीब पुत्र ताजू खां कायमखानी निवासी शहरिया बास लाडनूं, हाल निवासी कस्बा सुजानगढ से एक वाहन मारुति सियाज नम्बर RJ 14 CZ 9797 को 4 लाख रुपयों की राशि नगद अदा कर क्रय की थी। जिसका अनुबंध पत्र भी उसकी पुत्री शाहीना बानो व हबीब खां के मध्य 11 फरवरी को ही 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर निष्पादित कर दिया गया था, जो नोटेरी अधिवक्ता केडी चारण से तस्दीक-सुदा है। इस लिखा-पढी में यह शर्त तय है कि वाहन सही एवं चालु अवस्था है तथा इस वाहन के गियर बॉक्स व इंजन आदि की जिम्मेदारी विक्रेता की होगी।
एग्रीमेंट की शर्तों का उल्लंघन, गाड़ी खराब हालत में पड़ी है गैरेज में
इरफान खां व हबीब खां से यह वाहन लेने के पश्चात उसकी पुत्री वाहन को लेकर अपने घर आ गई और वाहन को चलाने लगे, लेकिन कुछ दिन बाद ही वाहन के इंजन में खराबी आनी शुरु हो गई, तब उसने मोहम्मद सलीम भाई कार गैरेज सीकर से 15 हजार रुपये का कार इंजर ट्रर्बो मंगवाया और इरफान खान के गैरेज में काम करने वाला चांद मिस्त्री निवासी सुजानगढ से लगवाया। यह कार्य करवाने के पश्चात उसने इरफान खान व हबीब खां को कार में हुई खराबी के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि इसका भुगतान वे कर देंगे ।परन्तु कुछ दिन बाद कार की हेडलाईटें फिर खराब हो गई, जिसका काम भी उन्होंने 5 हजार रुपये देकर करवाया। इसके बाद कार के फिर से खराब होने पर हसन मजिद मिस्त्री लाडनूं से कार को खुलवाकर पुनः कार को रिपेयररिंग करवाई, परन्तु कुछ ही दिन में कार पुनः खराब हो गई, तब कार को गिरधर मोटर गैरेज सालासर रोड सुजानगढ में कार्य करने वाले मिस्त्री महेन्द्र चौधरी से चैक करवाया तो उसने बताया कि कार के इंजन व गियर में प्रोब्लम है, इसलिए गाड़ी को यहां ही खड़ी कर दो और करीब 40-50 हजार रुपये का खर्च आयेगा। यह सारी बात उसने इरफान खान व हबीब खां को बताई, तो हबीब खां ने कहा कि आप गाड़ी को वहीं छोड दो, वह आकर मिस्त्री से बात कर लेगा। लेकिन, तीन चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्य नही होने पर उसने महेन्द्र मिस्त्री से पूछा कि इरफान खां व हबीब खां से बात नही हुई थी क्या, तब मिस्त्री ने कहा कि हबीब खां से उसकी कोई बात नहीं हुई है।इरफान खां व हबीब खां अब बात करने को भी तैयार नहीं है। उसकी गाड़ी करीब एक सप्ताह से गिरधर गैरेज में ही खड़ी है।
धोखाधड़ी व छल की नियत से बेचा था वाहन
रिपोर्ट में बताया गया है कि उसने और उसकी पुत्री शाहीना द्वारा इरफान खान व हबीब खां से बार-बार बात करने के पश्चात भी इरफान खां व हबीब खां द्वारा ना तो उनके वाहन को ठीक करवाया जा रहा है और ना ही पूर्व में गाड़ी का करवाए गए काम के लिए लगी राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस प्रकार इरफान खां व हबीब खां ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुये छल करने की नियत से वाहन का विक्रय किया और शपथ पत्र में लिखी शर्तों की भी पालना नही की है। इरफान खां व हबीब खां का उद्देश्य उनके साथ धोखाधड़ी कर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का रहा है। उनके द्वारा बार-बार राशि की मांग करने के बाद भी राशि नहीं लौटाई जा रही है और ना ही वाहन को वापिस लिया जा रहा है।






