लाडनूं में ‘योग पुस्तक प्रदर्शनी’ का आयोजन, लोगों ने लिया सद्साहित्य स्वाध्याय का संकल्प, जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में ‘योग पुस्तक प्रदर्शनी’ का आयोजन, लोगों ने लिया सद्साहित्य स्वाध्याय का संकल्प,

जैविभा विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष आयोजन

लाडनूं (kalamkala.in)। जैन विश्वभारती संस्थान (मान्य विश्वविद्यालय) के केंद्रीय पुस्तकालय (वर्धमान ग्रंथागार) द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर कुलपति प्रो. बच्छराज दूगड़ के मार्गदर्शन में ‘योग पुस्तक प्रदर्शनी’ का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में योग, प्रेक्षा ध्यान, जीवन विज्ञान (Science of Living), स्वास्थ्य, अध्यात्म एवं समग्र जीवन शैली से संबंधित पुस्तकों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं आगंतुकों में योग एवं ध्यान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा योग साहित्य के अध्ययन को प्रोत्साहित करना था।प्रदर्शनी में संस्थान के संकाय सदस्यों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, आगंतुकों तथा साधु-साध्वियों, समण-समणियों एवं मुमुक्षु बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्रदर्शित पुस्तकों का अवलोकन कर योग एवं प्रेक्षा ध्यान संबंधी साहित्य में अपनी रुचि दिखाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी सहभागियों ने योग को भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसे दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में वर्धमान ग्रंथागार के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष निखिल राठौड़, तकनीकी सहायक महिमा जैन एवं सरिता शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बढ़ती उम्र में पूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है योग के आसन, प्राणायाम, यौगिक क्रियाएं एवं अनुकूल आहार- एसडीएम ममता लहुआ, लाडनूं में विश्व योग दिवस पर उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के लिए उमड़े लोग

जसवंतगढ पुलिस की सफल कार्रवाई, मात्र 72 , घंटों में अनूपगढ़ से दबोचा अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को, पुलिस ने जसवंतगढ व सुजानगढ़ में सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्ध बाइक को चिह्नित कर पहुंच गए मुलजिम तक

लाडनूं में विशाल तेजा गायन, नृत्य, सम्मान एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को, पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी और कहा, कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक

शहर चुनें

Follow Us Now