अब आई शिकंजा कसने की बारी- लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी, नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अब आई शिकंजा कसने की बारी-

लाडनूं में वध किए गए पशुओं के अवशेष, मुर्गियों के पंख, मांस आदि अपशिष्ट पदार्थ खुले में फेंकने वालों की होंगी गिरफ्तारी,

नगर पालिका ने लाडनूं पुलिस में दर्ज करवाई एफआईआर, चौकसी तेज की

लाडनूं (kalamkala.in)। शहरी क्षेत्र में विभिन्न मांस विक्रेताओं और बूचड़खानों वाले लोगों द्वारा लम्बे समय से नगर पालिका की चेतावनियों और नोटिसों की कोई भी परवाह नहीं करते हुए वध किए जाने वाले पशु-पक्षियों के अवशेषों को खुले में मुख्य सड़क पर, नालियों में और लोगों की जमीनों पर फेंके जाने पर अब नगर पालिका और पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करने की ठान ली है। गौरतलब है कि पिछले करीब 7-8 सालों से यह सड़े हुए मांस, हड्डियों, खून सने बाल, लीद, मुर्गे-मुर्गियों के पंख व अन्य अवशेष यत्र-तत्र फेंके जाने की स्थिति बनी हुई थी और आम नागरिकों, विविध पार्षदों और संस्थाओं-संगठनों द्वारा इसका पुरजोर विरोध भी किया जाता रहा था तथा मीडिया में भी यह मुद्दा लगातार उछलता रहा था। नोटिस दिए जाने के बावजूद नहीं मानने वाले इन सभी मांस विक्रेताओं के खिलाफ प्रशासन ने कठोर कार्रवाई के लिए कमर कस ली है‌‌। अब नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेन्द्र चौधरी ने इस प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना लाडनूं में एक मुकदमा दर्ज करवाया है। यह मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस फैलाने व जानवरों के अवशेष सड़क पर खुले में फेंक कर माहौल खराब करने एवं यह स्थिति आमजन के स्वास्थ्य के प्रति खतरा बताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अब नगर पालिका भी अवशिष्ट पदार्थों को फेंकने वालों की पूरी निगरानी रखेगी तथा पुलिस भी इस मामले में चौकस रह कर कार्रवाई करेगी और खुले में मांस अवशेष फेंकने वालों की अब गिरफ्तारियां की जाएगी।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

करोड़ों के जीएसटी व आयकर घोटाले का मुख्य आरोपी जयपुर में धरा गया, पुलिस से छिपता फिर रहा था चार सालों से, लोगों को झांसे में लेकर उनके दस्तावेज हासिल कर फर्जी जीएसटी फर्मों, फर्जी बैंक खातों से लगाया सरकार व लोगों को लाखों का चूना, पिछले चार साल से फरार व पुलिस से छिपते घूम रहे मुलजिम प्रवीण जांगीड़ दुजार को पुलिस ने जयपुर से दबोचा, जयपुर में जीता था ऐश की ज़िंदगी, जीएसटी भी बरसों से तलाश रही थी

लाडनूं के शहरिया बास में हुई लाखों की चोरी के आरोपी को पुलिस ने 24 घंटों में दबोच कर किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे में आ गई थी चोर की स्पष्ट तस्वीर, शहरिया बास का ही रहने वाला है मुलजिम, इसके साथियों और चोरी का माल बरामद करने के लिए चल रही है तफ्तीश

लाडनूं रेलवे स्टेशन के ‘अमृत भारत योजना’ से लाभान्वित करने, अंडरपास शीघ्र बनवाने, लिफ्ट का कार्य पूरा करवाने, प्लेटफार्म को एक और फुट ओवरब्रिज से जोड़ा जाने, ट्यूबवैल व टॉयलेट बनवाने वगैरह के लिए प्रभात वर्मा ने उठाई मांगें, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में चलाया गया ‘रेल जन संवाद अभियान’, मंडल के सभी स्टेशनों पर ली गई लोगों की समस्याओं और मांगों की जानकारी

लाडनूं के शहरिया बास में मायरा भरने गए परिवार के दो घरों में पीछे से चोरों ने ताले तोड़े, लाखों की चोरी की, चोरों ने उड़ाए लाखों के गहने, नकदी, कीमती सामान और डॉक्यूमेंट्स, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, चोर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट, शहरिया बास के ही रहने वाले हैं चोर

मीठड़ी में सही हालत की सड़क को तुड़वाया गया और गायब कर दिया गया उसका मैटेरियल, ग्रामीणों ने उठाए सवाल, ग्राम विकास अधिकारी का जवाब संतोषजनक नहीं और पंचायत के पास भी नहीं मिले उखाड़े गए ब्लॉक, लोगों ने की विस्तृत व निष्पक्ष जांच की मांग

शहर चुनें

Follow Us Now