लाडनूं में विशाल तेजा गायन, नृत्य, सम्मान एवं प्रसादी समारोह का आयोजन 23 जून को,
पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी और कहा, कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक



लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं क्षेत्र की प्रसिद्ध सुजला कॉलेज के समीप स्थित पोकरराम स्मृति किसान छात्रावास में 23 जून की शाम को ‘विशाल तेजा गायन एवं प्रसादी ग्रहण समारोह’ का आयोजन रखा गया है। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रावास समिति के जयराम बुरड़क भरनावां ने बताया कि 23 जून मंगलवार को सायं 7 बजे से प्रसादी ग्रहण तथा 9 बजे से विशाल तेजा गायन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस विशाल तेजा गायन एवं प्रसादी समारोह में तेजा गायन के लिए सुप्रसिद्ध ओमजी बिरड़ा एण्ड पार्टी प्रस्तुति देगी। इस अवसर पर डांसर गणेश माली जयपुर, डांसर गीता राजस्थानी, डांसर बिन्दु राजस्थानी व डांसर फॉर्च्यूनर कानूता की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। समारोह में मंच संचालन राजेन्द्र बिरड़ा करेंगे।
चयनित हुए 42 विद्यार्थियों के साथ भामाशाहों व सहयोगियों का किया जाएगा सम्मान
उन्होंने प्रेस को जानकारी दी कि इस पोकरराम बैंधा स्मृति किसान छात्रावास में संचालित विवेकानंद डिफेंस एकेडमी के 42 प्रशिक्षणार्थियों के पुलिस, सेना और सीआरपीएफ में चयनित होने पर उनके सम्मान का कार्यक्रम भी रखा गया है। इसके साथ ही करीब पांच दशक पूर्व छात्रावास के निर्माण में सहायक रहे डॉ. टीका राम ठोलिया बाकलिया, भीमसिंह आर्य, जयराम बुरड़क भरनावां, रामूराम घिंटाला, रामलाल व रण सिंह आदि दर्जनों अग्रणी लोगों व तत्कालीन प्रबंधकारिणी के साथ वर्तमान में चल रहे छात्रावास के जीर्णोद्धार कार्य में सहयोगीजनों का सम्मान भी इस समारोह में किया जाएगा।
इन सबने लिया प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमेटी के अध्यक्ष चौ. हुकमा राम कड़वा डूंगरास आथूणा, संजय ढाका लिखमणसर, छात्रावास सचिव जगदीश प्रसाद घिंटाला कसूम्बी, जाट महासभा के जिलाध्यक्ष गोपीराम बिजारणियां, जयराम बुरड़क भरनावां, जाट महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष नाथूराम ठोलिया, कोचिंग संस्थान के संचालक चैनाराम मुंडेल, छात्रावास के उपाध्यक्ष पन्नालाल भामू, बन्नाराम ठोलिया बादेड़, धर्माराम गोरा बाकलिया, छात्रावास के कोषाध्यक्ष पीराराम सारण आदि उपस्थित रहे।






