परस्पर शांति, सद्भाव और पारम्परिक एकता से मनाएं त्योंहार- एसडीएम ममता लहुआ, मोहर्रम पर्व के विविध आयोजनों को लेकर ताजियादारों और सीएलजी सदस्यों की हुई बैठक, 60 वॉलंटियर्स करेंगे शांति-व्यवस्था कायम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

परस्पर शांति, सद्भाव और पारम्परिक एकता से मनाएं त्योंहार- एसडीएम ममता लहुआ,

मोहर्रम पर्व के विविध आयोजनों को लेकर ताजियादारों और सीएलजी सदस्यों की हुई बैठक, 60 वॉलंटियर्स करेंगे शांति-व्यवस्था कायम

लाडनूं (kalamkala.in)। उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने फेक न्यूज और सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर शहर के माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने और मोहर्रम आदि सभी त्योहार परस्पर भाईचारे और सौहार्द्र भाव से मनाए जाने की अपील की है। उन्होंने यहां पंचायत समिति सभागार में मोहर्रम, मेहंदी की रात, फूल प्याला, ताजिया जुलूस के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए आयोजित सीएलजी सदस्यों और ताजियादारों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें शांति, सद्भाव और पारम्परिक एकता से त्योहार मनाना है। किसी भी तरह का कोई उपद्रवी चाहे वह किसी भी जाति-समुदाय का हो, उसको नियंत्रित करना है और पुलिस को इसकी सूचना देनी है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान नियुक्त किए जाने वाले वॉलंटियर्स में जिम्मेदार व्यक्तियों को ही शामिल करने की आवश्यकता बताई।

ढोल-ताशे बजाने को लेकर किसी तरह का विवाद नहीं होने दें

बैठक में पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण ने सभी ताजिया लाइसेंसधारी अपने बीस-बीस तक वालंटियरों की नियुक्ति करने के लिए कहा तथा आज ही उनकी सूची पुलिस को उपलब्ध करवाने के निर्देश ताजिया के लाइसेंस-धारकों को दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ताजिया निकालने के दरमियान ढोल-ताशे बजाने को लेकर कहीं कोई झगड़ा नहीं होना चाहिए। उन्होंने तीनों ताजियों का जुलूस निकाले जाने के मार्ग और समय की जानकारी प्राप्त की और नगर पालिका को उन मार्ग के बीच में आने वाले सभी अवरोधों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मार्ग के बीच कहीं कोई कंस्ट्रक्शन कार्य हो रहा हो तो वहां से उनका सामान हटा कर रास्ता साफ करवाया जाए।

सभी 60 वॉलंटियर्स को पहचान के लिए बैज लगाए जाएं

थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा ने सब वॉलंटियर्स की अलग ड्रेस या उनको पहचान के कार्ड लगाए जाने के लिए कहा और उन वॉलंटियर्स द्वारा शांति और व्यवस्थाओं की पूरी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत बताई। उन्होंने बताया कि पुलिस उनके साथ है, लेकिन छोटी-बड़ी हर सूचना पुलिस तक पहुंचाई जानी चाहिए। बैठक में शामिल लोगों ने बताया कि आज मेहंदी की रात रहेगी, जिसका 10 बजे बाद कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने सभी स्थानों पर सार्वजनिक लाइटों को ठीक करवाने, सफाई कार्य दुरुस्त रखे जाने आदि की जरूरत बताई, तदर्थ सम्बंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया गया।

इन सबकी रही मौजूदगी

सीएलजी की बैठक में उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र सिंह चारण व थानाधिकारी शिंभुदयाल मीणा के अलावा जलदाय विभाग के सहायक अभियंता हेमराज सैनी, विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता राज कुमार तुनगरिया, नगर पालिका के लेखाधिकारी राजेन्द्र सिंह पंवार, शहर काजी सैयद मो. अली अशरफी, शहर काजी सैयद मो. मदनी अशरफी, मौलाना साबिर सलफी, मौलाना सैयद मो. इकबाल, सुमित्रा आर्य, रामनिवास पटेल, शिंभु सिंह जैतमाल, मो. हनीफ गौरी, याकूब शौरगर, मो. कासिफ बल्खी, बलजी बिसायती, अच्छू काजी, रमजान भुट्टो, बाबूलाल सांईं, नजीर खां, अजीज खां मोयल, महबूब खां, सैयद अब्दुल हमीद, बाबू अली, साजिद अली, भंवरुखां दाहिमा आदि उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now