शहरी क्षेत्र में मृत पशु निस्तारण के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित की

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तहसीलदार डा. भास्कर ने ईओ का कार्यभार संभालते ही बैठक लेकर दिए निर्देश

लाडनूं। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी पद का प्रभार ग्रहण करने के पश्चात तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर ने बैठक लेकर सभी कार्मिकों से उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बैठक में नगरपालिका क्षेत्र में मृत पशुओं के निस्तारण के लिए तत्काल प्रभाव से पांच सदस्यों की टीम का गठन किया गया है। साथ ही आमजन की सुविधा हेतु कार्यालय में नोटिस बोर्ड और सुझाव बॉक्स स्थापित करने के लिए आदेशित किया गया।
शिविरों की सूचना तीन दिन पहले सभी पार्षदों आदि में प्रसारित करें
बैठक में सफाई और बिजली की व्यवस्था में तत्काल सुधार की करने हेतु आदेशित किया गया। प्रशासन शहरों के संग अभियान के बारे में चर्चा करते हुए सभी कैंपों में जन प्रतिनिधियों और वार्ड के प्रबुद्ध व्यक्तियों को तीन दिन पहले की सूचित करने का निर्देश दिया गया। इसके पश्चात डॉ. भास्कर वार्ड नंबर 8 में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान के कैंप का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी नगरीय एवं पंचायतीराज चुनावों की पूर्व तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक आयोजित, उपखंड अधिकारी ममता लहुआ ने दिए निर्देश- सभी प्रकोष्ठ प्रभारी अपने-अपने दायित्वों एवं कार्यों की पूर्ण पूर्व तैयारी समयबद्ध करें

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now