लाडनूं तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, रावणा राजपूत समाज की 200 प्रतिमाओं का किया गया सम्मान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,

रावणा राजपूत समाज की 200 प्रतिमाओं का किया गया सम्मान

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय रावणा राजपूत पंचायत भवन में रावणा राजपूत समाज द्वारा ‘तहसील स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम रावणा राजपूत समाज के तहसील अध्यक्ष भंवर सिंह श्यामपुरा की अध्यक्षता में किया गया। समाज के चूरू जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह पंवार समारोह के मुख्य अतिथि रहे। समारोह में रावणा राजपूत समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर किया गया। ये सभी प्रतिभाएं अपनी सतत् मेहनत और लगन से सफल होकर राजकीय सेवा में चयनित होने वाले तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राएं हैं, जिनका सम्मान सभी समाज के अतिथि गण एवं प्रमुख लोगों ने मिलकर किया।

शिक्षा, संस्कार और सेवा ही किसी समाज की वास्तविक शक्ति

कार्यक्रम के दौरान श्री आनंद परिवार सेवा समिति के अध्यक्ष मंजीत पाल सिंह सांवराद ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और सेवा ही किसी समाज की वास्तविक शक्ति होती है।समाज की प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षित और जागरूक युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समाज की इन प्रतिभाओं की उपलब्धियां उनके अथक परिश्रम, समर्पण एवं संघर्ष का प्रेरणादायी परिणाम हैं। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं में नई ऊर्जा का संचार करते हैं तथा उन्हें बड़े लक्ष्य निर्धारित कर समाज और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।समारोह में शहर व ग्रामीण क्षेत्र के सभी गणमान्य समाज बंधुओं के साथ डीडवाना-कुचामन जिले की सभी तहसीलों के समाज के जन प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी समारोह में मौजूद रहे। रावणा राजपूत समाज के शहर अध्यक्ष रामकुमार सिंह पंवार ने अंत में सभी समाज बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रेवन्तसिंह नरुका व जितेन्द्र सिंह चौहान ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों को काम के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़े, सभी विभाग त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाएं- करणीसिंह, भाजपा नेता ठाकुर करणी सिंह ने किया शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण, जनसुनवाई की, ईओ बोले- स्ट्रीट लाइटों के दुरुस्तीकरण और मानसून तैयारी में नालों की निरन्तर सफाई एवं जल निकासी की जा रही है सुनिश्चित

लाडनूं के 2-2 किमी के एरिया में घूम-घूम कर गौ सेवा में जुटे हैं करणी गौरक्षक सेवा टीम के सदस्य, भाजपा ने किया टीम का स्वागत पिछले 80 दिनों से कर रहे हैं गायों के चारा-पानी की व्यवस्था : खिला-पिला रहे हैं चारा, हरी पुलियां, तरबूज, ककड़ी पानी आदि

शहर चुनें

Follow Us Now