लाडनूं में यातायात व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ट्रेफिक सिपाही बढाने की मांग, भाजपा नेता जगदीश सिंह राठौड़ ने जिला पुलिस अधीक्षक से भेंट कर दिलाया विभिन्न पुलिस सुविधाओं की तरफ ध्यान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं में यातायात व्यवस्थाओं में सुधार के लिए ट्रेफिक सिपाही बढाने की मांग,

भाजपा नेता जगदीश सिंह राठौड़ ने जिला पुलिस अधीक्षक से भेंट कर दिलाया विभिन्न पुलिस सुविधाओं की तरफ ध्यान

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य एवं भाजपा नेता जगदीश सिंह राठौड़ एडवोकेट ने डीडवाना में जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवराण से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने जिले भर की कानून-व्यवस्था के सम्बन्ध में चर्चा की। एडवोकेट राठौड़ ने जिले भर में वर्तमान में चल रही पुलिस विभाग की गतिविधियों पर संतोष जताते हुए डॉ. शिवराण की कार्यशैली की सराहना की। इसके साथ ही राठौड़ ने लाडनूं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पर्याप्त ट्रेफिक कांस्टेबलों की नियुक्ति किए जाने एवं लाडनूं की कानून व्यवस्था एवं शांति-सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए पुलिस थाना लाडनूं में नफरी संख्या बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याओं के बारे में भी एसपी का ध्यान आकर्षित करवाया।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

इस्लाम के पैगम्बर हजरत मोहम्मद के जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, जुलूस को लेकर शहरिया बास में युवाओं ने बैठक कर किया समय और मार्ग का निर्धारण, शांति पूर्ण जुलूस का किया फैसला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now