लाडनूं के केसरदेवी स्कूल के जर्जर व क्षतिग्रस्त पुराने भवन को गिराया जाएगा- एसडीएमसी का प्रस्ताव, विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए कई प्रस्ताव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के केसरदेवी स्कूल के जर्जर व क्षतिग्रस्त पुराने भवन को गिराया जाएगा- एसडीएमसी का प्रस्ताव,

विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए कई प्रस्ताव

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय पीएम श्री केसर देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं में विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति की एक बैठक प्रधानाचार्य विजय सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पिछले काफी सालों से विद्यालय परिसर में स्थित पुराने जर्जर अवस्था वाले भवन को गिराए जाने के प्रस्ताव को जिला शिक्षा अधिकारी को भिजवाया जाकर अनुमति प्राप्त कर उसे ढहाए जाने पर सर्वसम्मति बनी। प्रस्ताव में बताया गया कि जर्जर व क्षतिग्रस्त भवन के तहत विभाग द्वारा मांगी गई सूचना के तहत सन् 2014 से इसकी जर्जर व क्षतिग्रस्त स्थिति होने के कारण इसको गिरा कर जमींदोज करने का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भिजवाया जाए। बैठक में समिति के सचिव दयाराम मारोठिया ने बताया कि नये सत्र में प्रवेशोत्सव के दूसरे चरण के दौरान प्रभावी नामांकन अभिवृद्धि को सफल बनाने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक के दौरान एसडीएमसी की सदस्य पार्षद सुमित्रा आर्य, नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खींची, शिव शंकर बोहरा, जलालुदीन, रमजान अली, अब्दुल जब्बार, पार्षद हाजी सतार खां, ईशाक मोहम्मद, पूनम चौधरी, राजकुमार स्वामी, नाजियां, निलेश पारीक, सानिया, शंकर लाल, रामगोपाल, आरती पटेल, प्रेमलता, आकिब जावेद, परमेश्वरी, योगेन्द्रसिहं, गजानन्द शर्मा, सरोजबाला, रीना शर्मा, शशि शर्मा, ज्योति कंवर, संतोष कंवर सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपहरण के 3 घंटों में पुलिस ने पीछा कर अपहर्ताओं को दबोचा, पीड़ित को छुड़ाया, गाड़ी की नंबर प्लेट बदलने पर भी धरे गए बदमाश, चालाकी काम न आई, अपहरणकर्ताओं में लाडनूं के सिलनवाद का भी एक आरोपी, दो आरोपी भंडारी गांव के, लाडनूं थाने के एएसआई गजेन्द्र सिंह की रही पकड़ने में भूमिका

शहर चुनें

Follow Us Now