अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता- अध्यक्ष शांतिलाल बैद, अणुव्रत समिति लाडनूं की साधारण सभा सम्पन्न, अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता- अध्यक्ष शांतिलाल बैद,

अणुव्रत समिति लाडनूं की साधारण सभा सम्पन्न, अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए

लाडनूं (kalamkala.in)। स्थानीय अणुव्रत समिति की साधारण सभा की बैठक यहां पहली पट्टी स्थित ऋषभद्वार में समिति अध्यक्ष शांतिलाल बैद की अध्यक्षता में आयोजित की गई।इस अवसर पर अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कारों का वितरण किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अणुव्रत के सिद्धांतों एवं जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। बैठक में अणुव्रत समिति के अध्यक्ष शांतिलाल बैद ने उपस्थित अतिथियों एवं समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

अधिक प्रभावी बनाया जाएगा अणुव्रत आंदोलन का प्रचार-प्रसार

बैठक में अणुव्रत समिति के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने अणुव्रत आंदोलन के प्रचार-प्रसार, सामाजिक जागरूकता एवं नैतिक चेतना से जुड़े कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। संगठन मंत्री नवीन नाहटा ने अणुव्रत क्रियेटिव कान्टेस्ट के बारे में जानकारी दी। बैठक में समिति की मंत्री श्रीमती राज कोचर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समिति की वर्षभर आयोजित विभिन्न नैतिक, सामाजिक, रचनात्मक एवं जनजागरण गतिविधियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने प्रतिवेदन को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष विनोद बोकड़िया ने समिति का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया।

भावपूर्ण गीतिकाओं ने किया सबको प्रभावित

सभा के दौरान अणुव्रत समिति लाडनूं की कर्मठ कार्यकर्ता राजश्री भूतोड़िया ने अणुव्रत आधारित भावपूर्ण गीतिका प्रस्तुत की। राजश्री भूतोड़िया ने भी गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ सेवा केन्द्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री कीर्तिलता के मंगल पाठ एवं अणुव्रत गीत के साथ हुआ। अंत में समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र भाटी ने आभार ज्ञापित करते हुए अणुव्रत आंदोलन को रेखांकित किया। कार्यक्रम का संयोजन समिति की प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती सपना जैन भंसाली ने किया।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता- अध्यक्ष शांतिलाल बैद, अणुव्रत समिति लाडनूं की साधारण सभा सम्पन्न, अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए

शहर चुनें

Follow Us Now