लाडनूं के सुनारी गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र को पीएचसी में क्रमोन्नत करने की मांग, ग्रामवासियों ने ग्रामीण सेवा शिविर में सौंपा ज्ञापन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के सुनारी गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र को पीएचसी में क्रमोन्नत करने की मांग,

ग्रामवासियों ने ग्रामीण सेवा शिविर में सौंपा ज्ञापन

लाडनूं (kalamkala.in)। लाडनूं तहसील की ग्राम पंचायत सुनारी में आयोजित ‘ग्रामीण सेवा शिविर’ में ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री के नाम का एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंप कर सुनारी ग्राम स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनाने की मांग की है। शिविर के दौरान शिविर प्रभारी उपखंड अधिकारी एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी को यह ज्ञापन देकर बताया गया कि ग्राम पंचायत सुनारी में उपस्वास्थ्य केंद्र संचालित है, जिसमें ग्राम पंचायत सुनारी व आस-पास के गांव हीरावती, मालासी, कासण, विश्वनाथपुरा, बाड़ा, मारोठिया, बिलंगा की 15 हजार से अधिक जनसंख्या हैं। इसलिए सर्वजन को स्वास्थ्य का पूर्ण लाभ मिल सके, इसके लिए उपस्वास्थ्य केंद्र सुनारी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में क्रमोन्नत करवाया जाए। यह ज्ञापन देने वालों में श्री आनंद परिवार सेवा समिति के संस्थापक सदस्य हनुमान बिरड़ा, एएनएम विकेश चौधरी, सुनारी के ग्राम विकास अधिकारी, लालचंद, गोपाल सिंह, जगदीश मेहरा, भंवरलाल, कुलदीप सिंह, गोविंद राम, सुगना राम, मगनसिंह, हरिहर, नंदलाल, रामनिवास, नंदलाल, जगदीश, हनुमान, ज्ञानाराम, महेन्द्र सिंह, मोतीलाल, विजय गिल, आरएस राठौड़, प्रेमदेवी आदि प्रमुख हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

अणुव्रत आंदोलन के नैतिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने की आवश्यकता- अध्यक्ष शांतिलाल बैद, अणुव्रत समिति लाडनूं की साधारण सभा सम्पन्न, अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरित किए

शहर चुनें

Follow Us Now