राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था ने लगाया विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, इलेक्ट्रोपैथी से किया सैंकड़ों मरीजों का उपचार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था ने लगाया विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, इलेक्ट्रोपैथी से किया सैंकड़ों मरीजों का उपचार

जयपुर (kalamkala.in)। राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था जयपुर के तत्वावधान में स्व. रामस्वरूप गुर्जर कंपाउंडर की 79वीं जयंती के अवसर पर भरतपुर के बयाना में मीराना रोड स्थित चंदन मैरिज गार्डन में ‘143वें इलेक्ट्रोपैथी निःशुल्क चिकित्सा शिविर’ का सफल आयोजन 30 जून सोमवार को किया गया। शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। शिविर में सैकड़ों मरीजों ने इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति का लाभ उठाया। सभी मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया गया तथा रोग के अनुसार निःशुल्क हर्बल दवाइयां भी वितरित की गईं। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों एवं बुजुर्गों के विभिन्न रोगों का उपचार किया गया। इस शिविर में राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी विकास संस्था जयपुर के संरक्षक डॉ. के.एल. रक्षावत, कोषाध्यक्ष डॉ. हरफूल चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. हितेंद्र उपाध्याय, सचिव डॉ. जनार्दन सिंह, सहायक सचिव डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा व शिविर संयोजक डॉ. शैलेन्द्र कुमार गुर्जर के अतिरिक्त विभिन्न पदाधिकारी एवं इलेक्ट्रोपैथी के चिकित्सक उपस्थित रहे। ‘सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि’ के भाव के साथ संस्था का मुख्य उद्देश्य हानिरहित, सस्ती एवं प्रभावी इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा को आमजन तक पहुंचाना है। संस्था द्वारा पिछले 30 वर्षों से राजस्थान के विभिन्न जिलों में लगातार निःशुल्क शिविर लगाए जा रहे हैं।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है सुखदेव आश्रम के मोड़ पर बना क्षतिग्रस्त बड़ा नाला, नाले में गिरा एक व्यक्ति, लोगों ने मिलकर निकाला, पार्षद सुमित्रा आर्य ने दिलाया तत्काल अधिकारियों ध्यान, रात भर में दुरुस्त किया जाएगा नाला

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now