गैनाणा में खेजड़ी छांग रहा किसान की नीचे गिरने से मौत हुई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

गैनाणा में खेजड़ी छांग रहा किसान की नीचे गिरने से मौत हुई

लाडनूं (kalamkala.in)। खेत में कृषि कार्य करते समय खेजड़ी पर चढे एक किसान की मौत हो गई। वह अपने खेत में खेजड़ी छांग रहा था, कि अचानक नीचे गिर गया और गिरते ही उसने अपने प्राण त्याग दिए। उसे तत्काल निम्बी जोधां के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना लाडनूं तहसील के गैनाणा गांव की है। यहां के निवासी बजरंग पुरी अपने खेत में खेजड़ी छांग रहा था। वह अचानक खेजड़ी से नीचे आ गिरा। पास में ही काम कर रहा बजरंग पुरी का भाई राजू पुरी तुरंत अपने भाई को लेकर निम्बी जोधां स्थित राजकीय अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने बजरंग पुरी को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पर निम्बी जोधां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को लाडनूं लाया जाकर यहां के राजकीय अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

लाडनूं के वार्ड सं. 24 में भाजपा प्रत्याशी सुमित्रा आर्य को केलों से तोला गया, महिला-पुरुषों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादा, महिलाओं ने घर-घर जाकर किया जनसंपर्क, मुस्लिम युवाओं ने जुलूस के साथ सुमित्रा आर्य को विजयी बनाने की की अपील

शहर चुनें

Follow Us Now