लाडनूं के बीच से गुजर रहे हाईवे को बायपास बना कर निकाला जाए, भाजपा नेता जगदीश सिंह ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से भेंट कर उठाई मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लाडनूं के बीच से गुजर रहे हाईवे को बायपास बना कर निकाला जाए,

भाजपा नेता जगदीश सिंह ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से भेंट कर उठाई मांग

लाडनूं (kalamkala.in)। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य भाजपा नेता जगदीश सिंह राठौड़ एडवोकेट ने उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से भेंट कर उनसे लाडनूं के अंदर से गुजर रही नेशनल हाईवे सं. 58 एवं किशनगढ़-हनुमानगढ मेगा हाइवे को शहर के बीच से हटाया जाकर बाईपास रोड के रूप में निकाले जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि ये हाईवे एक ही सड़क से शहर की घनी बस्ती के बीच से निकलते हैं, जिससे काफी सालों से यह पूरा क्षेत्र दुर्घटना क्षेत्र के रूप में परिणत हो चुका है। यहां दोनों तरफ पुलिए बने होने से वाहनों की गति नियंत्रित नहीं हो पाती और आएदिन दुर्घटनाएं और जान-माल का नुक़सान होता रहता है। लोगों को बड़ी संख्या में दुर्घटनाग्रस्त होने से रोके जाने के लिए इस हाईवे को यहां से शीघ्र हटाया जाना आवश्यक है। उन्होंने लाडनूं से हाईवे को बायपास का निर्माण करवा कर निकाला जाकर समस्या का समाधान करवाने की मांग की। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उन्हें ध्यान से सुना और शीघ्र कार्य करवाने के सम्बन्ध में आश्वासन दिया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से यह मुलाकात जयपुर के सिटी पैलेस में की‌। उनके साथ पूर्व सांसद गोपाल सिंह ईड़वा भी थे।

kalamkala
Author: kalamkala

[the_ad id='179']

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

बस स्टेंड की गंदगी के असली दोषी लोगों पर हो सख्त कार्रवाई, सफाई के साथ उनकी तरफ भी ध्यान दे नगर पालिका, आखिर कब तक चलेगा यह गंदगी फैलाने का कारोबार, कब तक नगर पालिका सुनेगी लोगों के ताने, नियमित सफाई के बाद भी बनी रहती है नगर पालिका ही दोषी

प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुलभ एवं निःशुल्क न्याय उपलब्ध कराना विधिक सेवा संस्थाओं का उद्देश्य- अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश आरिफ मोहम्मद खान चायल, लाडनूं के सुभाष बोस स्कूल में ट्रांसफोर्मेटिव ट्यूजडे के तहत नशामुक्ति पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

[the_ad id='15212']
[the_ad id='22854']
[the_ad id='22855']
[the_ad id='22856']

शहर चुनें

Follow Us Now