करोड़ों के फर्जी लेन-देन से जीएसटी पोर्टल के माध्यम से सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले सीए को पुलिस ने दबोचा, घोटाले में करीब 60 फर्मों को प्रभावित कर 41-42 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का मामला, 65 लाभार्थी फर्मों के माध्यम से करीब 10 करोड़ रुपये की आईटीसी का पहुंचाया अनुचित लाभ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

करोड़ों के फर्जी लेन-देन से जीएसटी पोर्टल के माध्यम से सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाले सीए को पुलिस ने दबोचा,

घोटाले में करीब 60 फर्मों को प्रभावित कर 41-42 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का मामला, 65 लाभार्थी फर्मों के माध्यम से करीब 10 करोड़ रुपये की आईटीसी का पहुंचाया अनुचित लाभ

लाडनूं/ डीडवाना (kalamkala.in)। पुलिस द्वारा करोड़ों रुपये के फर्जी आईटीसी घोटाले का बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेंट मोहम्मद एहसान कुरैशी डीडवाना को गिरफ्तार किया है। इस घोटाले में करीब 60 फर्मों को प्रभावित कर 41-42 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का मामला सामने आया है। इसमें 65 लाभार्थी फर्मों के माध्यम से करीब 10 करोड़ रुपये की आईटीसी का अनुचित लाभ पहुंचाने के प्रारंभिक तथ्य मिले हैं। प्रारंभिक अनुसंधान में इस घोटाले में लगे बड़े नेटवर्क के संकेत मिले हैं, जिसमें कई ठेकेदारों एवं व्यापारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।धोखाधड़ी एवं फर्जी लेन-देन का वास्तविक आंकड़ा प्रारंभिक अनुमान से कहीं अधिक होने की संभावना है। जीएसटी पोर्टल, फर्मों के दस्तावेजों एवं डिजिटल पहचान का दुरुपयोग कर यह फर्जी लेन-देन का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। यहां गौरतलब है कि इससे पूर्व लाडनूं में भी जीएसटी के करोड़ों के घोटाले का एक मुख्य आरोपी जयपुर से पकड़ा जा चुका है।

आरोपी सीए के विरुद्ध चल रहा है आठ मामलों का अनुसंधान

इस मामले में प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पुलिस थाना डीडवाना पर मुकदमा नंबर 77/2026 दिनांक 16.04.2026 अन्तर्गत धारा 318 (3), 336 (3), 340 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। इस घटना पर कुल 8 प्रकरण दर्ज किए जा चुके है। घटना की गंभीरता को देखते हुए, त्वरित अनुसंधान के दृष्टिगत इसका अनुसंधान पुलिस निरीक्षक मोहन सिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना डीडवाना को सौंपा गया। प्रारंभिक अनुसंधान में इसमें एक बड़े नेटवर्क एवं आईटीसी (ITC) घोटाले के संकेत सामने आए हैं। अब तक के अनुसंधान में इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे एक बड़े नेटवर्क के संचालित होने के संकेत मिले हैं, जिसमें अन्य ठेकेदारों, व्यापारियों एवं विभिन्न फर्मों के संचालकों की भूमिका की जांच की जा रही है। इस मामले में फर्जी जीएसटी (GST) इनवॉइस एवं लेनदेन का वास्तविक दायरा और भी अधिक होने की संभावना है।पुलिस द्वारा विभिन्न फर्मों के GST रिकॉर्ड, इनवॉइस, बैंक लेनदेन एवं संबंधित डिजिटल साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया जा रहा है। अनुसंधान के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों, लाभार्थी फर्मों तथा सरकारी राजस्व को हुई वास्तविक हानि का पता लगाया जा रहा है।

फर्जी फर्मों के फर्जी लेन-देन दिखा कर लिया जा रहा था आईटीसी कि अनुचित लाभ

फर्जी फर्मों एवं GST पोर्टल के दुरुपयोग का तरीका जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा विभिन्न फर्मों के GST पंजीकरण एवं दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी इनवॉइस तैयार किए जाते थे। जिन फर्मों के बीच वास्तविक रूप से माल का क्रय-विक्रय नहीं हुआ था, उनके बीच भी कागजों में करोड़ों रुपये की खरीद-बिक्री दर्शाकर जीएसटी पोर्टल (GST Portal) पर फर्जी लेनदेन अपलोड किए जाते थे। आरोपी द्वारा संबधित फर्मों की ई-मेल आईडी एवं पासवर्ड में बदलाव कर उनके GST पोर्टल का नियंत्रण अपने पास रखने तथा फर्जी लेनदेन दर्शाने के लिए उनका उपयोग किए जाने के तथ्य भी अनुसंधान में सामने आए हैं। इस प्रकार कागजों में फर्जी खरीद-बिक्री दर्शाकर विभिन्न फर्मों के माध्यम से ITC का अनुचित लाभ प्राप्त करने का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। इससे संबंधित फर्मों के मालिकों को आर्थिक नुकसान पहुंचने के साथ साथ सरकारी राजस्व को भी क्षति पहुंचाई गई।

60 पीड़ित फर्मों को प्रभावित कर करीब 41-42 करोड़ के फर्जी लेनदेन का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डीडवाना हिमांशु शर्मा एवं वृत्ताधिकारी डीडवाना उमेश गुप्ता के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक मोहन सिंह ने मय टीम के उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद एहसान कुरैशी पुत्र मोहम्मद शकील कुरैशी, उम्र 36 वर्ष, निवासी महिला पुलिस थाने के पास, डीडवाना को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है तथा आरोपी के विरुद्ध दर्ज अन्य संबंधित प्रकरणों की भी जांच की जा रही है। इस तरह पुलिस ने करोडों रुपये के फर्जी जीएसटी लेनदेन एवं इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले से जुड़े गंभीर प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चार्टर्ड अकाउंटेट मोहम्मद एहसान कुरैशी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक अनुसंधान एवं उपलब्ध तथ्यों के अनुसार इस नेटवर्क में लगभग 60 पीड़ित फर्मों को प्रभावित कर करीब 41-42 करोड़ रुपये के फर्जी लेनदेन का मामला सामने आया। वहीं, करीब 65 लाभार्थी फर्मों के माध्यम से लगभग 10 करोड रुपये की ITC का अनुचित लाभ पहुंचाए जाने के तथ्य सामने आए हैं। इस मामले की जांच और गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम में थानाधिकारी डीडवाना एवं पुलिस निरीक्षक मोहन सिह, कांस्टेबल गोपालराम (709), सचिन (765) एवं नरसी बराला (888) की विशेष भूमिका रही।

kalamkala
Author: kalamkala

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई

निष्पक्ष पंचायत चुनाव को लेकर जिला चुनाव पर्यवेक्षक और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, लाडनूं के आजवा, साँवराद, बाकलिया, कोयल, निम्बीजोधां, लाछड़ी, मीठड़ी, हुसैनपुरा, इंद्रपुरा एवं घिरड़ौदा मीठा में मतदान व्यवस्थाओं का लिया जायजा

युवा व शिक्षित संकल्पवान महिला ने ठानी है, रींगण क्षेत्र को आदर्श पंचायत बनानी है, संकल्प-पत्र जारी कर की 22 संकल्पों की घोषणा, रींगण व समना को करेंगे समस्या मुक्त, बंद मनरेगा को करवाएंगे शुरू, पानी के लिए नया ट्यूबवैल होगा, हाईमास्ट लाइटें लगाएंगे

शहर चुनें

Follow Us Now